Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर ने 'सुशासन तिहार' की तैयारियों पर कड़ा रुख अपनाया:पेंडिंग केस निपटारे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, इधर DEO ने अटैचमेंट आदेश किए निरस्त
Breaking News

कलेक्टर ने 'सुशासन तिहार' की तैयारियों पर कड़ा रुख अपनाया:पेंडिंग केस निपटारे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, इधर DEO ने अटैचमेंट आदेश किए निरस्त

By adminApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ff8d80d8 7afa 4fb3 a828 dd824a07bb54 1776782342938
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ff8d80d8 7afa 4fb3 a828 dd824a07bb54 1776782342938
राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने 1 मई से शुरू होने वाले ‘सुशासन तिहार’ की तैयारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर राजनांदगांव विकासखंड के एक राजस्व निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘सुशासन तिहार’ से पहले अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा भुगतान और पेंशन जैसे सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। ‘तिहार’ के दौरान क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बैठक में डिजिटल गवर्नेंस पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना पोर्टल पर मोबाइल के माध्यम से अपना फॉर्म भरा। सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने और कर्मचारियों को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर आवश्यक कोर्स पूरे करने के निर्देश दिए गए। 852 बालिकाओं का टीकाकरण अलग-अलग विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले की प्रमुख उपलब्धियां भी सामने आईं। एचपीवी टीकाकरण (कैंसर बचाव) में राजनांदगांव प्रदेश में तीसरे स्थान पर है, जहां 852 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। योजनाओं में प्रगति और राहत कार्य तेज प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2,311 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। उज्ज्वला योजना में 7,119 हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। राजस्व विभाग ने पिछले एक सप्ताह में रिकॉर्ड 498 मामलों का निराकरण किया, जबकि गर्मी को देखते हुए 3,357 हैंडपंपों का सुधार कार्य पूरा किया गया है। जनदर्शन में सुनी गई समस्याएं समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं को सुना। इसमें प्रधानमंत्री आवास, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने और राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। राजनांदगांव DEO ने अटैचमेंट आदेश किए निरस्त राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) प्रवास कुमार सिंह बघेल ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अहम निर्णय लिया है। उन्होंने पिछले वर्ष जारी संलग्नीकरण (अटैचमेंट) से जुड़े आदेशों को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव से 20 अप्रैल 2026 को आदेश क्रमांक 1243 / स्था.02 / 2026 जारी किया गया। इस आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। आदेश में वर्ष 2025 के कई आदेशों को रद्द किया गया है। इनमें क्रमांक 6189 (06.10.2025), 6696 (07.11.2025), 7245 (04.12.2025) शामिल हैं। कर्मचारियों को मूल स्थान पर लौटने के निर्देश अब इन आदेशों के तहत अन्य जगहों पर पदस्थ या संलग्न शिक्षक-कर्मचारियों को तुरंत अपनी मूल शाला या संस्था में जाकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को भेजी गई सूचना इस आदेश की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक, राजनांदगांव कलेक्टर, शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सभी प्राचार्यों को भेजी गई है। शिक्षकों की कमी दूर करने की पहल प्रशासनिक जानकारों के अनुसार यह फैसला शिक्षा सत्र को सुचारू रूप से चलाने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे शिक्षक अपने मूल पदस्थ स्थान पर सेवाएं दे सकेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.