Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार:सूरजपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा और नगर व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
Breaking News

कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार:सूरजपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा और नगर व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

By adminMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a140bc04 1dcf 407f 8299 ab9b59ece14e 1778846247970
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a140bc04 1dcf 407f 8299 ab9b59ece14e 1778846247970
सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने शुक्रवार को जिले के अटल परिसर स्थित न्यू बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त भवन, खराब दुकानों और अव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ओल्ड बस स्टैंड की चौपाटी का भी निरीक्षण किया। यहां नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। अग्रसेन चौक स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल और स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर में ओपीडी और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। आयुष वाटिका में गंदगी मिलने पर नगरपालिका सीएमओ को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल भवन की मरम्मत के आदेश भी दिए गए। मीट मार्केट और सब्जी बाजार में गंदगी पर नाराजगी बड़कापारा स्थित मीट मार्केट और सब्जी बाजार में गंदगी देखकर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण के साथ मीट मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की योजना पर चर्चा की। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अरुणोदय कोचिंग क्लास का निरीक्षण और छात्रों से संवाद कलेक्टर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित अरुणोदय कोचिंग क्लास का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और शिक्षकों को नियमित टेस्ट लेने के निर्देश दिए। छात्रों की मांग पर वाई-फाई और किताबें उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए। केतका रोड और नगर पालिका जिम में अव्यवस्था पर सख्ती केतका रोड स्थित राजस्व और पुलिस क्वार्टर्स के निरीक्षण में क्षतिग्रस्त भवनों को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका जिम में अव्यवस्था पर सीएमओ को सुधार और बेहतर संचालन की योजना बनाने को कहा गया। निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक भवन में देरी पर फटकार पर्री क्षेत्र में निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक भवन के समय पर पूरा न होने पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल का निरीक्षण कलेक्टर ने जिला अस्पताल में हमर लैब, एनसीडी कियोस्क, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन और मातृत्व-शिशु अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। प्रसूति वार्ड में सिकल सेल पीड़ित गर्भवती महिला से मुलाकात कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोषण, नवजात देखभाल और सिकल सेल पर जोर पोषण पुनर्वास केंद्र और एसएनसीयू में बच्चों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सिकल सेल रोग पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। डॉक्टरों की उपस्थिति और रेडक्रॉस गतिविधियों पर सख्ती दौरे के अंत में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति और रेडक्रॉस गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। विद्यालय और बापू की कुटिया का निरीक्षण कलेक्टर ने शासकीय बालक प्राथमिक शाला सूरजपुर और बापू की कुटिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भू-जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला:बिलासपुर में जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने ली जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ

May 16, 2026

तीसरे दिन भी कचरा कलेक्शन ठप:महापौर की बैठक भी बेअसर, 78 करोड़ भुगतान विवाद के बीच रामकी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

May 16, 2026

पीएम सूर्यघर योजना की ऑनलाइन समीक्षा बैठक:पेट्रोल बचत के लिए वर्चुअल मीटिंग, बैंकों को पेंडिग मामले जल्द निपटाने के निर्देश

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070630
Views Today : 124
Views Last 7 days : 1186
Views Last 30 days : 3749
Total views : 92029
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.