कवर्धा| जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित कर्मचारी भवन से लगी गली में कचरा डंप किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। यहां फेंका गया कचरा 2 से 4 दिन बाद उठाया जाता है, जिससे नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कचरे से उठती दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कचरा डंपिंग पर रोक लगाना चाहिए।
<
