शादी-विवाह के सीजन में शहर के मुख्य चौक पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। एक ही बाइक पर 4 से 5 लोग बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं। कई बार ओवरलोड बाइक पुलिस पेट्रोलिंग टीम के सामने से गुजर जाती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नियमों की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग की है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
<
