भास्कर न्यूज | पटना ओवरलोड वाहनों की बढ़ती समस्या एक बार फिर सामने आई है। साप्ताहिक बाजार के दौरान एक ओवरलोड टैक्सी अचानक असंतुलित होकर आगे से उठ गई। घटना उस समय हुई, जब वाहन से सामान उतारा जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से टैक्सी का अगला हिस्सा हवा में उठ गया, जिससे उसमें बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत वाहन से उतरकर भाग गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार और बुधवार के साप्ताहिक बाजार के दिनों में इस तरह की ओवरलोड गाड़ियां हमेशा देखी जा सकती हैं।
<
