Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट में सीएम साय-बोले…:नवा रायपुर में 5000 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा, शहर को मेडिसिटी हब बनाएंगे
Breaking News

ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट में सीएम साय-बोले…:नवा रायपुर में 5000 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा, शहर को मेडिसिटी हब बनाएंगे

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 7 1 1775863300
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 7 1 1775863300
नवा रायपुर में 5000 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा और पूरे क्षेत्र को मेडिसिटी हब के रूप में विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अधोसंरचना के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं, इसी सोच के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले दो साल में रायपुर में एक दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों की शुरुआत हुई। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज और एक होम्योपैथी कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इस
सम्मेलन में स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचारों पर चर्चा हुई। इस मंच से निकले विचार न केवल नीति निर्माण को दिशा देंगे, बल्कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी सहायक होंगे। 36 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग होगी : स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना के तहत 13 अप्रैल से 36 लाख लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग के साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शुरू होगा। चिकित्सा शिक्षा में नवाचार के तहत हिंदी माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से भविष्य में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मेलन से प्राप्त सुझाव आयुष मंत्रालय को भेजे जाएंगे। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में प्रेरक भूमिका निभाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076900
Views Today : 163
Views Last 7 days : 4211
Views Last 30 days : 11899
Total views : 107104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.