Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ऑटो चालक से डकैती, यूपी के दो युवक गिरफ्तार:शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों से भी लूट की कोशिश, 10 अन्य आरोपी फरार
Breaking News

ऑटो चालक से डकैती, यूपी के दो युवक गिरफ्तार:शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों से भी लूट की कोशिश, 10 अन्य आरोपी फरार

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 14 at 185510 1778765962
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 14 at 185510 1778765962
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्यमार्ग पर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि शादी समारोह से लौट रहे ऑटो चालक को रोककर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों ने एक कार सवारों को भी रोककर लूटने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे। पकड़े गए दोनों युवक उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। अन्य आरोपी फरार हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी ऑटो चालक धमेंद्र यादव 12 मई की रात अंबिकापुर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में कल्याणपुर जंगल में उसे छह बाइकों में सवार 10 से 12 युवकों ने रोका और पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगे। धमेंद्र यादव ने पैसा नहीं होना बताया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल लूट लिया। कार सवारों से लूट की कोशिश नाकाम
मौके पर पहुंचे एक कार के सवारों को रोककर युवकों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। कार चालक ने कार की रफ्तार कम की, लेकिन स्थिति को भांपते हुए उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और भाग निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद आरोपी बाइकों में सवार होकर भाग निकले। घटना की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने धारा धारा 126(2), 310(2) बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। यूपी के दो युवक गिरफ्तार
मामले की जांच में लगी साइबर सेल अंबिकापुर एवं थाना गांधीनगर की संयुक्त टीम ने प्रतापपुर-अंबिकापुर रोड में लगे कई CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखे, जिनमें दो युवकों की पहचान वैभव मिश्रा एवं लवकुश कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने वैभव मिश्रा (20 वर्ष) एवं लवकुश कुमार (24 वर्ष) दोनों निवासी सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश वर्तमान निवास राजा गैस गोदाम के पास अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपी यूपी फरार हो गए हैं। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में अवैध निर्माण मामले में FIR दर्ज:पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन को किया क्षतिग्रस्त, बिना अनुमति कराया जा रहा था निर्माण

May 14, 2026

कोयला वाहनों के दबाव से पुलिया टूटी:सूरजपुर में 20 से ज्यादा गांवों का टूटा संपर्क, ग्रामीणों को 20 किमी अतिरिक्त सफर की मजबूरी

May 14, 2026

दाबेली संचालक की मौत, पत्नी भी बोली-हत्या की आशंका:आईजी ने बनाई विशेष जांच टीम, सीएसपी ने दर्ज किया पत्नी का बयान

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070442
Views Today : 230
Views Last 7 days : 1051
Views Last 30 days : 3681
Total views : 91792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.