बालोद| जिले में राशन वितरण प्रणाली में बदलाव किया गया है। बीपीएल परिवारों को अप्रैल, मई और जून तीनों महीनों का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को बार-बार राशन लेने की परेशानी न हो। वहीं, एपीएल राशन कार्डधारियों को केवल एक माह का चावल दिया जा रहा है,जिससे बार-बार राशन लेने की आवश्यकता पड़ेगी। एपीएल राशन कार्डधारियों को भी 3 महीनों का चावल वितरित किया जाए।
<
