Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एनएच-130 पर तीन ट्रेलर और एक कार टकराई:कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Breaking News

एनएच-130 पर तीन ट्रेलर और एक कार टकराई:कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1970d398 53d2 4553 b517 2d089f6a92f7 1776491082754
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1970d398 53d2 4553 b517 2d089f6a92f7 1776491082754
कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास तीन ट्रेलर और एक कार आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर पहले आपस में टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ा। इसी बीच, पीछे से आ रहा एक और ट्रेलर भी नियंत्रण खोकर सड़क पर पलट गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने गाड़ियों में फसें लोगों को बाहर निकाला हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बांगो थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है रास्ते पर कुछ देर जाम लगा था प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू किया। हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर सुचारु किया। पहले भी इस जगह पर कई हादसे हुए हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से गति सीमा संकेतक लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर चालकों की लापरवाही और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। यह भी बताया गया है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.