Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एक लाख रुपये रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार:सरगुजा ACB की कार्रवाई, बीज कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर से मांगा था 3 लाख
Breaking News

एक लाख रुपये रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार:सरगुजा ACB की कार्रवाई, बीज कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर से मांगा था 3 लाख

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 12 at 214513 1776010597
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 12 at 214513 1776010597
सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कृषि विस्तार अधिकारी ने बीज भंडारण के मामले में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर को कार्रवाई करने का भय दिखाकर तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर रविवार शाम एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की ‘साईं भव्या सीड्स’ कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर अजीत कुमार कश्यप ने ACB सरगुजा से शिकायत की थी कि उनकी कंपनी धान और मक्का के बीज की सप्लाई करती है। अगस्त माह की बिक्री के बाद बचे हुए बीजों को दरिमा रोड स्थित ‘माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज’ में सुरक्षित रखा गया था। इसी दौरान अंबिकापुर के कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) सोहन लाल भगत को इस भंडारण की जानकारी मिली। सोहन लाल भगत की टीम ने कोल्ड स्टोर में जांच की। कृषि विस्तार अधिकारी ने अवैध बीज भंडारण के मामले में फंसाने और एक पक्षीय कार्रवाई करने की धमकी दी। इस कार्रवाई को रोकने के बदले में उन्होंने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर ACB ने दबोचा
अजीत कुमार कश्यप की शिकायत के बाद सरगुजा ACB ने रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर रविवार 12 अप्रैल को कार्रवाई के लिए टीम तैयार की। जैसे ही आरोपी सोहन लाल भगत ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लिया, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। ACB ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट1988) की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076594
Views Today : 505
Views Last 7 days : 3915
Views Last 30 days : 11720
Total views : 106720
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.