भास्कर न्यूज|कवर्धा शुक्रवार को जिला कोर्ट ने डबल मर्डर के एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायालय-अपर सत्र न्यायाधीश गितेश कुमार कौशिक ने सुनाया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रहे आरोपी ने अपनी प्रेमिका व उसकी मां की हत्या की थी। मामला फरवरी 2024 का है। आरोपी अश्वनी पाण्डेय पिता स्व.शिवशंकर पाण्डेय (40) बिलासपुर ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतका वसुंधरा वैष्णव (37) अपनी मां पार्वती वैष्णव (60) के साथ कवर्धा के शिक्षक कॉलोनी में रहती थी। उस का अश्वनी के साथ अफेयर चल रहा था। शादी नहीं करने से नाराज वसुंधरा बॉयफ्रेंड अश्वनी पर दबाव बनाती रही। आरोपी ने पार्वती वैष्णव (60) का गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (37)की भी गला दबाकर हत्या कर दी। इधर,आरोपी ने दोनों की हत्या के बाद मकान में बाहर से ताला लगाया और मोबाइल, स्कूटी को लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में चली सुनवाई के बाद आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत सजा सुनाई गई है।
<
