Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उधारी वसूली के लिए युवक का अपहरण:सरायपाली पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, युवक सुरक्षित मुक्त
Breaking News

उधारी वसूली के लिए युवक का अपहरण:सरायपाली पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा, युवक सुरक्षित मुक्त

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3c161dae ecb2 436f 978b 049bad3a21cf 1778854376410
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3c161dae ecb2 436f 978b 049bad3a21cf 1778854376410
महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने युवक के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाकर घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस को 14 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक OD-17 AG-7735 में कुछ लोग हुंडई शोरूम के पास से एक युवक का अपहरण कर उसे ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। सभी आरोपी ओडिशा और सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने बताए गए नंबर की कार को रोक लिया। कार में सवार लोगों ने अपने नाम देबार्चन मलिक, राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर और कुनु बाघ बताए। पूछताछ में सभी आरोपी ओडिशा और सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी पाए गए। मोबाइल छीना, जान से मारने की दी धमकी पुलिस ने कार से निरंजन दास (32) निवासी चट्टीगिरोला, थाना सरायपाली को सुरक्षित मुक्त कराया। पीड़ित ने बताया कि उसने पहले देबार्चन मलिक से करीब साढ़े तीन लाख रुपए उधार लिए थे, जिसमें से 50 हजार रुपए लौटा दिए गए थे। बाकी रकम की वसूली के लिए आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर ओडिशा ले जा रहे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। सभी आरोपी जेल भेजे गए सरायपाली पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 140(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में "ऑपरेशन बाज" के तहत बड़ी कार्रवाई:10 जुआरी गिरफ्तार, खेत में खेल रहे थे जुआ, 18,500 रुपए नकद जब्त

May 15, 2026

सड़क हादसे में छात्र की मौके पर मौत:अहिवारा से भिलाई की ओर आ रहा था, ओवरटेक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर

May 15, 2026

Belatra MLA Inaugurates 3.69 Cr Development Works in Bilaspur

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070532
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1114
Views Last 30 days : 3730
Total views : 91901
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.