Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ कई जिलो में शीतलहर और काड़ाके की ठंड, रायपुर में कोहरे का अलर्ट
Breaking News

उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ कई जिलो में शीतलहर और काड़ाके की ठंड, रायपुर में कोहरे का अलर्ट

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 12 2025 cg weather fog 20251230 71516
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरे के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीत …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 07:14:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Dec 2025 07:15:55 AM (IST)

CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ कई जिलो में शीतलहर और काड़ाके की ठंड, रायपुर में कोहरे का अलर्ट
प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत
  2. मंगलवार को रायपुर में छा सकता है घना कोहरा
  3. आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ रहा है है। मौसम के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं प्रदेश में आगामी पांच दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के संकेत हैं।

प्रदेश में ठंड का सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख स्थानों की बात करें तो दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, पेण्ड्रारोड में 6.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 8.5 डिग्री और बिलासपुर में 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश में दिख रहा उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर, कड़ाके की ठंड के साथ कई जिलों में घना कोहरा

रायपुर में छाएगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को रायपुर शहर में कोहरे की स्थिति बन सकती है। इस दौरान दृश्यता कम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रदेश में किसी भी प्रकार की वर्षा या तेज मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद सुबह-शाम ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076594
Views Today : 505
Views Last 7 days : 3915
Views Last 30 days : 11720
Total views : 106720
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.