Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, लबालब हुआ कन्हर:सरगुजा व बलरामपुर जिलों में झमाझम बरसे बादल,कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान
Breaking News

उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, लबालब हुआ कन्हर:सरगुजा व बलरामपुर जिलों में झमाझम बरसे बादल,कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 06 at 112633 1778047786
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 06 at 112633 1778047786
उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार छाए बादल मंगलवार शाम व रात कई इलाकों में जमकर बरसे। हालांकि संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में मात्र 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अन्य कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण रामानुजगंज में कन्हर नदी मई में उफान पर है। बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के साथ सक्रिय सिस्टम के कारण पिछले एक सप्ताह से बादल छाए हुए हैं और अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। लगातार बादल छाए रहने एवं बारिश के कारण मई के पहले सप्ताह भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी उदयपुर एवं बलरामपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। रामानुजगंज में उफान पर कन्हर
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कन्हर नदी बारिश के बाद पूरी तरह से भर गया है। कन्हर से रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है। एक सप्ताह पूर्व तक नदी पूरी तरह से सूख गई थी और मवेशियों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा था। नगर पालिका ने पेयजल सप्लाई के लिए गड्ढे खुदवाए थे और पानी की सप्लाई को भी सीमित किया था। सोमवार और मंगलवार को बलरामपुर के कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश के कारण कन्हर पूरी तरह से लबालब हो गया है। कन्हर के स्टॉप डेम के उपर से पानी बहने लगा है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आम तौर पर कन्हर नदी का एनिकट जून के दूसरे सप्ताह में भर पाता है। सरगुजा के कई इलाकों में बारिश
मंगलवार शाम एवं रात उदयपुर, लखनपुर सहित कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ कई स्थानों पर गाज भी गिरे हैं। बारिश व आंधी के कारण कई इलाकों की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई, हालांकि कहीं से बड़े नुकसान की खबर नहीं है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार पिछले 24 घंटे में संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मात्र 5 मिलीमीटर बारिश हुई है, लेकिन अन्य इलाकों में खासी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश एवं बादल छाए रहने के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ नए सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण यह स्थिति बनी है। आगामी चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो सकती है।
बारिश से सब्जी की फसलों को फायदा
बेमौसम बारिश से गन्ना,आम, लिची और सब्जी वर्गीय फसलों को फायदा हुआ है। हालांकि ज्यादा बारिश हुई तो तरबूज के किसानों को कुछ नुकसान हो सकता है। आम और लिची की फसलों को भी बारिश से फायदा हुआ है। इस वर्ष संभाग में आम की बंफर पैदावार है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CGPSC Paper Leak | Court Denies Accused Utkarsh Bail

May 6, 2026

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में LLB फर्स्ट-सेमेस्टर का रिजल्ट अटका:80%छात्रों ने इंग्लिश पेपर में सवालों के जवाब हिंदी में लिखे;अगले महीने सेकंड सेम की परीक्षा

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारी तेज:सदस्यता अभियान से शुरुआत, फीस में इजाफा, उम्र के आधार पर अध्यक्ष का चयन

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.