बालोद | महतारी वंदन योजना के तहत सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है, लेकिन सर्वर की धीमी गति के कारण महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंच रही महिलाएं सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं, लेकिन सर्वर स्लो होने के कारण काम की गति बेहद धीमी है। इससे कई महिलाओं को घंटों इंतजार के बाद भी बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है। जल्द ही सर्वर और व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा।
<
