राजनांदगांव| गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रख इतवारी से शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन एक फेरे के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 08865 इतवारी-शालीमार 27 अप्रैल को इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया होते हुए डोंगरगढ़ 20:08 बजे, राजनांदगांव 20:35 बजे पहुंचेगी। शालीमार 14:00 बजे पहुंचेगी। दूसरी दिशा में गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-इतवारी 28 अप्रैल को शालीमार 18:00 बजे रवाना होकर करीब 11:15 बजे राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ 12:04 बजे पहुंचेगी। इतवारी स्टेशन 15:35 बजे पहुंचेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर कोच की संख्या ज्यादा होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
<
