बालोद | दल्लीराजहरा में माइंस से निकलने वाले लाल (आयरन युक्त) पानी ने य वार्ड 13, 15 और 17 के निवासियों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। दल्ली माइंस के प्लांट से निकलने वाला आयरन मिला पानी नालों के जरिए बहकर बस्तियों तक पहुंच रहा है, जिससे निस्तारी और दैनिक उपयोग के पानी पर असर पड़ रहा है। पानी में आयरन, मैंगनीज, एल्युमीनियम जैसी भारी धातुएं मिलने से यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो जाता है। लंबे समय तक सेवन से लीवर और किडनी पर असर पड़ सकता है। यह पानी जमीन में रिसकर हैंडपंप और बोरवेल के पानी को भी दूषित कर सकता है। नालों की सफाई करा समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
<
