Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आधा सिर मुंडवाया,जूते-चप्पल की माला पहनाकर पत्नी संग घुमाया,VIDEO:चोरी के शक में ग्रामीणों ने दी सजा, पीड़ित के पिता थाने में की शिकायत
Breaking News

आधा सिर मुंडवाया,जूते-चप्पल की माला पहनाकर पत्नी संग घुमाया,VIDEO:चोरी के शक में ग्रामीणों ने दी सजा, पीड़ित के पिता थाने में की शिकायत

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3d80eb8e 415b 49c8 86d6 960bbcd74214 1776960254091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3d80eb8e 415b 49c8 86d6 960bbcd74214 1776960254091
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने अमानवीय सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई फिर मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। युवक पर पस्ता गांव के ग्रामीणों ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था। इसके बाद युवक को गांव में बुलाकर उसे पकड़ लिया और ‘सजा’ दी। वहीं युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है। घटना के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज पर पस्ता गांव में सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी का आरोप लगा था। इसी शक के आधार पर उसे गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने बुलाया। जब युवक अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचा, तो वहां ग्रामीणों ने मोहम्मद रहमान को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा गया। उसे भी साथ में घुमाकर अपमानित किया गया। घटना के बाद मोहम्मद रहमान के पिता थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है कि बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर अमानवीय सजा दी गई, जो पूरी तरह गलत है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी की नीयत से गांव आने का शक था। ग्रामीणों ने उसे पहले देखा था, लेकिन वह भाग गया था। दूसरे दिन वह अपने परिजनों के साथ गांव लौटा, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। इधर, सरपंच पति ने सफाई देते हुए कहा है कि ग्रामीणों में गुस्सा था और उसी के चलते यह घटना हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध,विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका:भाजपा महिला-युवा मोर्चा ने सूरजपुर में शव यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

April 23, 2026

आधार अपडेट में लापरवाही पर 3 निजी स्कूलों को नोटिस:एमबीयू कार्य में सहयोग नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी

April 23, 2026

कोरबा हैलीपेड पर युवकों का स्टंट, लोग बाल-बाल बचे:पुलिस ने शराब के नशे में धुत आरोपियों को पकड़ा, ड्राइवर पर कार्रवाई, कार जब्त

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068464
Views Today : 102
Views Last 7 days : 1156
Views Last 30 days : 4193
Total views : 89436
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.