परपोड़ी| स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परपोड़ी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ होगी। कक्षा 1 से 12वीं तक प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए आवेदन सेजेस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा, वहीं ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकेगा। रिक्त सीटों की जानकारी और प्रवेश संबंधी अन्य विवरण विद्यालय के सूचना पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में जानकारी विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई है। वहां भी जाकर मागदर्शन ले सकते हैं।
<
