Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आज दोबारा होने जा रही 12th बोर्ड हिन्दी की परीक्षा:टेलीग्राम पर पेपर हुआ था लीक, इस बार प्रश्न पत्र वन टाइम लॉक सिस्टम में मौजूद
Breaking News

आज दोबारा होने जा रही 12th बोर्ड हिन्दी की परीक्षा:टेलीग्राम पर पेपर हुआ था लीक, इस बार प्रश्न पत्र वन टाइम लॉक सिस्टम में मौजूद

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1775793236 3 1117337428571774272049 1775791259
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3 1117337428571774272049 1775791259
12th बोर्ड की हिंदी की परीक्षा शुक्रवार को दोबारा होने जा रही है। इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बेहद सतर्क है। गोपनीयता और सुरक्षा के लिए अब प्रश्न पत्रों के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम मौजूद होगा। वहीं पूरी गोपनीय सामग्री जीपीएस लॉक युक्त कंटेनर में भेजी गई है। संभावना है कि वन टाइम लॉक सिस्टम को मंडल की आगामी परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा। पेपर लीक होने के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गयी थी। सुबह 9 बजे शुरू होगी परीक्षा मंडल ने बताया है कि हिन्दी विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका मिलेगी, 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिया जाएगा और 9:15 बजे से लिखना शुरू करना होगा। पेपर हुआ था लीक दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई। सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मंडल की परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें जांच के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि भास्कर सबसे पहले उन छात्रों तक पहुंचा था, जिन्होंने लीक पेपर अलग-अलग ग्रुप्स में सर्कुलेट किया। कैमरे की भी रहेगी नजर इसके अलावा समन्वय केंद्र में वीडियो कॉल कर पार्टी ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं समन्वय केन्द्र प्रभारी की उपस्थिति में जीपीएस लॉक खोला जाएगा। समन्वय केंद्र में वन टाइम लॉक से स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। सील करते समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी, यह वीडियोग्राफी पार्टी ऑफिसर को सौंपी जाएगी। केंद्र अध्यक्षों की भी निगरानी केंद्राध्यक्ष द्वारा गोपनीय सामग्री की पेटी समन्वय सेंटर से बाहर ले जाते समय जिला शिक्षा अधिकारी वन टाइम लॉक लगे होने की जांच करेंगे। परीक्षा के बाद समस्त उपयोग किए गए वन टाइम लॉक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। पूरी प्रक्रिया के दौरान केंद्र अध्यक्षों पर भी पूरी निगरानी बिठाई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077039
Views Today : 332
Views Last 7 days : 4380
Views Last 30 days : 12068
Total views : 107273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.