Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्रा की मौत:सक्ती जिले के अंडा गांव में हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्रा की मौत:सक्ती जिले के अंडा गांव में हादसा, पुलिस जांच में जुटी

By adminJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04adfd7f 09a9 43ae a235 6fbf0dc9211a 1781938178084
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



04adfd7f 09a9 43ae a235 6fbf0dc9211a 1781938178084
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 11 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान दीप्ति चंद्रा (11) के रूप में हुई है, जो मुरीत चंद्रा की पुत्री और ग्राम अंडा, तहसील अड़भार की निवासी थी। बताया गया कि क्षेत्र में रात को मौसम खराब था और तेज गर्जना के साथ बिजली चमक रही थी। इसी दौरान दीप्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही हुई मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरते ही छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गांव में शोक की लहर दीप्ति चंद्रा स्थानीय विद्यालय में पढ़ती थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई, लाइव VIDEO:कोरबा में दर्दनाक हादसा निगमकर्मी की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

June 20, 2026

आज से कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, सचिन पायलट करेंगे शुरुआत:गांवों में रुकेंगे नेता, मनरेगा-नशे और संगठन पर होगी चर्चा; राहुल गांधी भी देंगे मार्गदर्शन

June 20, 2026

सूरजपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

June 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074761
Views Today : 37
Views Last 7 days : 5530
Views Last 30 days : 9549
Total views : 102842
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.