![]()
बिलासपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। कुदुदंड स्थित पंप हाउस में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से 50-50 एचपी के दो मोटर पंप बंद हो गए। नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि, बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सीएसईबी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण खूंटाघाट से पानी की सप्लाई और ट्रीटमेंट प्रक्रिया रात तक बाधित रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि रात 9 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ट्रीटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
वार्डों में शाम की पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई अनुपम तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रीटमेंट प्लांट के दोबारा चालू होने तक शहर की पानी की टंकियों को ट्यूबवेल के माध्यम से भरने की पुरानी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा। बिजली गुल होने से व्यापार विहार स्थित दो बड़ी टंकियों से तालापारा, मगरपारा, विद्यानगर, तारबाहर, व्यापार विहार सहित सात वार्डों में शाम की पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। कुदुदंड स्थित 22.50 लाख लीटर क्षमता वाली मुख्य पानी टंकी के बिजली तारों पर पेड़ गिरने से टंकी भरने का कार्य भी प्रभावित हुआ। शनिवार को चली आंधी की रफ्तार 69 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को भी 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी, जिसके कारण बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। शहर अभी पिछली आंधी के प्रभाव से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि यह नई समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम फिर बदला, टेम्प्रेचर घटने से राहत मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में शहर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। एक दिन पहले 37.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। शाम को अंधेरा छा गया द्रोणिका और एक अन्य सिस्टम की वजह से शाम को करीब साढ़े चार बजे आसमान पर बादल छाने लगे और पांच बजे तक तो बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। फिर तेज आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि राहगीरों ने दुकानों में जाकर अपना बचाव किया। फिर करीब आधे घंटे तक मध्यम से तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान इंदिरा सेतु पर जाम लगा शाम को तेज बारिश के दौरान इंदिरा सेतु पर जाम लग गया। नेहरू चौक से इंदिरा सेतु तक पहले से सकरी सड़क पर स्टॉपर लगाने, डिवाइडर बनाने से ट्रैफिक जाम की समस्या चौबीसों घंटे का सिरदर्द बन गई है। बताया जाता है कि वीआईपी बंगलो की वजह से नेहरू चौक के पास से डिवाइडर बनाया गया है, जिसके चलते हजारों लोगों को रोज ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
<
