बालोद| जिला अस्पताल के सामने लगभग दो माह पहले प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ के बाद वहां भारी मात्रा में मलबा सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक उसे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। लंबे समय से मलबा पड़े रहने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र के सामने मलबा पड़े रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जल्द से जल्द सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाकर सफाई की जाए।
<
