Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध संबंध के शक पर रेप के बाद मर्डर,आज खुलासा:अंबिकापुर में घटनास्थल पर आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस, कराया क्राइम सीन का री-क्रिएशन
Breaking News

अवैध संबंध के शक पर रेप के बाद मर्डर,आज खुलासा:अंबिकापुर में घटनास्थल पर आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस, कराया क्राइम सीन का री-क्रिएशन

By adminApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot2026 04 11 10 10 14 436012fa4d4ddec268fc 1775882746
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot2026 04 11 10 10 14 436012fa4d4ddec268fc 1775882746
अंबिकापुर में महिला की रेप के बाद मर्डर के आरोपी ने अवैध संबंध के शक पर नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया। चिरमिरी से हिरासत में लिए गए आरोपी को शुक्रवार देर रात अंबिकापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम का री क्रिएशन कराया। आरोपी का महिला से करीब 6 सालों से प्रेम संबंध था। सरगुजा एसएसपी आज 11 बजे मामले का खुलासा करेंगे। दरअसल, रिंग रोड से लगे एक मटन शॉप में 2-3 अप्रैल की रात महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं और फेफड़े व दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सिर पर भी गहरे चोट के निशान पाए गए थे। घटना के बाद आरोपी की पहचान मिथुन उर्फ पंडा के रूप में कर ली गई थी, लेकिन वह फरार हो गया था। ट्रेन से भागा था चिरमिरी, रिश्तेदार के घर रूका
चिरमिरी पुलिस ने मिथुन उर्फ पंडा को हॉस्पिटल परिसर से हिरासत में लिया। सरगुजा आईजी ने आरोपी पर 30 हजार व एसपी ने 5 हजार इनाम की घोषणा की थी और सभी थानों को आरोपी का फोटो भेजी गई थी। शुक्रवार सुबह मिथुन उर्फ पंडा को चिरमिरी हॉस्पिटल परिसर में घूमते हुए एक आरक्षक ने देखा तो उसे शक हुआ। उसकी सूचना पर चिरमिरी थाने को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद सुबह वह रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से नागपुर हाल्ट स्टेशन तक पहुंच गया। वहां से टैक्सी में सवार होकर वह चिरमिरी पहुंचा। वहां उसके बड़े पिता रहते हैं। उनके घर रूककर वह एक ईंट भट्ठे में तीन दिनों से मजदूरी कर रहा था। हॉस्पिटल आने का वह ठोस कारण नहीं बता सका। पुलिस पूछताछ में उसने अंबिकापुर में महिला की हत्या करना स्वीकार किया, तब सरगुजा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस उसे लेकर अंबिकापुर पहुंची। अवैध संबंध के शक पर रेप के बाद बेरहमी से मर्डर
अंबिकापुर पुलिस पूछताछ के बाद देर रात आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी से पुलिस ने क्राइम सीन का री-क्रिएशन कराया। आरोपी ने बताया कि उसका महिला से करीब 6 सालों से प्रेम संबंध था। दोनों साथ ही रहते थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे। महिला करीब एक दशक पूर्व पति की मौत के बाद अंबिकापुर के गंगापुर में बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी को शक था कि महिला का अवैध संबंध किसी अन्य युवक के साथ है, जिसे लेकर उसका महिला से विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी। आरोपी ने घटनास्थल पर पड़े पत्थर से उसके सीने एवं सिर पर कई बार वार किया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने की फांसी देने की मांग
आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर महिला के परिजन शुक्रवार देर शाम अंबिकापुर कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी से मिलना चाहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोतवाली में नहीं है, उसे पूछताछ के लिए कहीं और रखा गया है। परिजनों ने हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076872
Views Today : 133
Views Last 7 days : 4181
Views Last 30 days : 11869
Total views : 107074
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.