बालोद| जिले के विभिन्न जंगलों में अवैध रूप से लकड़ी की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ लोग जलाऊ लकड़ी के नाम पर हरे-भरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे जंगलों का प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। कटाई करने वाले बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटकर ले जा रहे हैं। विभाग के अधिकारी नियमित निरीक्षण नहीं करते, जिससे लकड़ी माफियाओं का हौसला बढ़ गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई।
<
