टॉप न्यूज़

अवैध रेत-मिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:GPM में 4 ट्रैक्टर जब्त, अमरपुर थाने और नगर सैनिक परिसर में रखे 4 ट्रैक्टर




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। इनमें तीन ट्रैक्टरों में अवैध रूप से रेत और एक ट्रैक्टर में ईंट बनाने वाली मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग के अनुसार, सिलपहरी क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े गए। वहीं, ज्योतिपुर तिराहा पर जांच के दौरान ईंट बनाने वाली मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर को जब्त किया गया। तीन ट्रैक्टर अमरपुर थाना, एक नगर सैनिक परिसर में कार्रवाई के बाद जब्त किए गए तीन ट्रैक्टरों को अमरपुर थाना में सुरक्षित रखा गया है, जबकि एक ट्रैक्टर को नगर सैनिक परिसर में रखा गया है। विभाग ने सभी मामलों में वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू और सैनिक साहिब गनी शामिल रहे। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू और सैनिक साहिब गनी शामिल रहे। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button