भास्कर न्यूज | बालोद जिले में मई व जून में आयोजित की जाने वाली सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड गुंडरदेही, गुरूर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथि एवं स्थान तय किया गया है। इन शिविरों में संबंधित ग्रामों के ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। गुंडरदेही विकासखंड में 19 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरेदा में गुरेदा, भरदाखुर्द, डंगनिया, नाहंदा, देवरी (ख), ओटेबंद, डौकीडीह, खप्परवाड़ा, सिरसिदा, परसदा डंग, देवरी (क), अर्जुनी, गोरकापार, पांगरी, सुखरी, तमोरा, साजा, कचांदुर एवं खर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे। 21 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहुद में भाठागांव आर, रनचिरई, जरवाय, जोरातराई, मुंदेरा, खलारी, खुटेरी, भटगांव, डोंगीतराई, किलेपार, कसौंदा, परसाही, मचौद, रूदा, तवेरा, राहुद, सकरोद, भेंडरा, सिरी एवं तिलोदा के ग्रामीण शामिल होंगे। 26 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरेल में चंदनबिरही, चिचलगोंदी, रौना, कान्दुल, परसतराई, परना, रैहची, कोटगांव, सनौद, डुंडेरा, नवागांव, बासीन, पिरीद, कुरदी, चौरेल, कोंगनी, कमरौद, धनगांव, खेरूद, कोड़ेवा एवं खुटरी (खे) के ग्रामीण शामिल होंगे। 4 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद (बी) में खुटेरी रंग, रेंगाकठेरा, सिकोसा, लिमोरा, ईरागुड़ा, सरेखा, दनिया, भाठागांव बी, बिरेतरा, माहुद बी, पसौद, मटिया ह, पैरी, मोंगरी, सलौनी एवं सांकरी के ग्रामीण शामिल होंगे। 9 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर में चारभाठा, पेण्ड्री, कलंगपुर, बोरगहन फु, बोदल, रजोली, मोखा, परसदा मो, कजराबांधा, बरबसपुर, खपरी ब, कुथरेल, अचैद, भूसरेंगा, सतमरा, चिचबोड़, हल्दी, बेलौदी एवं सियनमरा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह गुरूर विकासखंड में 7 मई को अर्जुनी में शिविर आयोजित होगा, जिसमें अर्जुनी, सोहपुर, सुर्रा, भानपुरी, बोड़रा, धनेली, रमतरा, पेंवरी, घोघोपुरी, बगदई, छेड़िया, भरदा, तार्री, धोबनपुरी, सोरर, कपरमेटा, धनोरा, बरपारा, बोरतरा एवं भूलनडबरी के ग्रामीण शामिल होंगे। 14 मई को हितेकसा में हितेकसा, सोनडोंगरी, कन्हारपुरी, बोहारडीह, दरगहन, मोखा, मुजगहन, धानापुरी, नारागांव, बड़भूम, पोंड, कर्रेझर, बालोदगहन, भेजामैदानी, कोचवाही एवं कोलिहामार के ग्रामीण शामिल होंगे। 28 मई को फागुन्दाह में फागुन्दाह, पेण्डरवानी, पेरापार, अकलवारा, परसुली, खुंदनी, सरबदा, दर्रा, उसरवारा, बागतराई, चंदनबिरही, चिटौद, आनंदपुर, मिर्रीटोला, कुम्हारखान, कनेरी, कुलिया, खर्रा, ठेकवाडीह एवं दुपेचरा के ग्रामीण शामिल होंगे। 3 जून को अरकार में अरकार, हसदा, भिरई, बोहारा, डोटोपार, कोसागोंदी, पिकरीपार, मोहारा, सनौद, सांगली, ओझागहन, कंवर, देवकोट, गंगोरीपार, बासीन, डढ़ारी, अरमरीकला, जेवरतला, भोथली आदि लोग आएंगे।
<
