Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं, ऐसे प्राकृतिक ढांचों को नष्ट किया गया तो खामियाजा आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी: मोहन भागवत
Breaking News

अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं, ऐसे प्राकृतिक ढांचों को नष्ट किया गया तो खामियाजा आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी: मोहन भागवत

By adminJanuary 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 01 2026 mohan bhagwat
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सभी अपने मन से अलगाव और भेदभाव हटाएं। जो भी हिंदू है वो एक है। सभी मंदिर, जलस्त्रोत और श्मशान गृह सभी के लिए खुले रहें। किसी का मूल्यांकन उसकी जाति, संपत्ति या भाषा से न करें।

सोनपैरी गांव में हिंदू सम्मेलन को किया संबोधित

भागवत रायपुर से 20 किलोमीटर दूर सोनपैरी गांव में बुधवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का मौजूदा विषय हो या परिवार की नई पीढ़ी से जुड़ी समस्या, सभी तरह के संकट केवल चर्चा से नहीं हल होंगे। उनके उपायों पर सामूहिक कार्य जरूरी है।

भागवत ने कहा कि अभी केवल हिंदू धर्म में ही ऐसे संत हैं, जिन्होंने ईश्वर को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। उनके बताए मार्ग पर चलने से पाप धुल जाते हैं। लगभग आधे घंटे तक चले उद्बोधन में सरसंघचालक भागवत ने पांच ऐसे कार्य बताए जिनके सहारे परिवार, समाज, देश और विश्व के कल्याण का रास्ता खुल सकता है।

आदेश देने की बजाए सहमति बनाने का प्रयास करें

सरसंघचालक ने कहा कि जब आदमी अकेला पड़ता है तो व्यसनों में पड़ता है। इसे दूर करने के लिए हमें सबसे पहले अपने परिवार से बातचीत बढ़ानी चाहिए। इसे संघ ने मंगल संवाद और कुटुंब प्रबोधन का नाम दिया है। अपने परिवार के साथ सप्ताह में कम से कम एक शाम गुजारनी चाहिए।

गपशप करें, भजन करें। ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों पर चर्चा करें जिन्होंने हिंदुत्व के आदर्शों के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। किसी भी विषय पर आदेश देने की बजाए सहमति बनाने का प्रयास करें।

पर्यावरण संरक्षण का बोध

सरसंघचालक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उपाय घर से शुरू होने चाहिए। वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक विरोधी जीवनशैली, पौधारोपण ऐसे उपाय हैं जिन्हें पारिवारिक स्तर पर शुरू करते ही बदलाव सामने आने लगता है।

स्वावलंबन से जगाए स्वबोध

स्वावलंबन के लिए स्वबोध होना जरूरी है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों की जगह देश की कंपनियों को प्राथमिकता दें। भाषा, भोजन, भवन और भोजन स्वबोध से प्रेरित हों।

संविधान, नियम कानून का पालन

भागवत ने कहा कि नागरिकों के लिए तय नियम-कानून का पालन आवश्यक है। संविधान की प्रस्तावना, उसमें बताए गए नागरिक कर्तव्य और अधिकार व मार्गदर्शक सिद्धांतों का उसी भावना से पालन करें। यही धार्मिक आचरण है।

आज संघ का विस्तार देश भर में

संघ के सौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलन पर सरसंघचालक ने कहा कि नागपुर में 100 साल पहले छोटी सी शाखा से शुरू हुआ संघ का कार्य आज देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है।

चारों दिशाओं में संघ के कार्यकर्ता अपने खून पसीने से हिंदू राष्ट्र की उन्नति के प्रयास में लगे हुए हैं। संघ ने तय किया कि 100 साल पूरा होने पर हम समाज में जाएंगे। इसीलिए देश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

पर्यावरण को नुकसान बिना हो विकास

एम्स रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया आज तक ऐसा विकास माडल नहीं बना पाई है, जिसमें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो सके। अब समय आ गया है कि प्रकृति और विकास को टकराव की जगह समानांतर रास्ते पर चलाया जाए।

अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं

भागवत ने कहा कि अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन की रीढ़ हैं। यदि विकास के नाम पर ऐसे प्राकृतिक ढांचों को नष्ट किया गया तो उसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास जरूरी है, लेकिन वह प्रकृति को साथ लेकर ही टिकाऊ हो सकता है। युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार, करियर और आधुनिक सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

युवाओं से की ये अपील

डॉ. भागवत ने युवाओं में बढ़ते अकेलेपन और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवारों में संवाद और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा, तो युवा गलत रास्तों की ओर नहीं जाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे छोटे-छोटे फैसलों से पर्यावरण संरक्षण और समाज निर्माण की बड़ी शुरुआत करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076897
Views Today : 159
Views Last 7 days : 4207
Views Last 30 days : 11895
Total views : 107100
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.