Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अमित शाह ने नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का किया शुभारंभ, सभी 33 जिलों में मिलेगी सुविधा; सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा विस्तार
Breaking News

अमित शाह ने नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का किया शुभारंभ, सभी 33 जिलों में मिलेगी सुविधा; सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा विस्तार

By adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 05 2026 amit shah dial 112 cg visit 2026518 133422
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। रविवार रात रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। गृहमंत्री का यह दौरा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

naidunia_image

ईआरएसएस 2.0 से सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया स्वरूप

अमित शाह सोमवार को नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस 2.0) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस नई तकनीक आधारित प्रणाली के जरिए प्रदेश में नागरिकों को तेज और प्रभावी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री 400 नई अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही चलित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे अपराध जांच प्रणाली को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

अब सभी 33 जिलों तक पहुंचेगी डायल 112 सेवा

अब तक डायल 112 सेवा केवल 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन ईआरएसएस 2.0 लागू होने के बाद यह सेवा प्रदेश के सभी 33 जिलों में शुरू हो जाएगी। इस एकीकृत प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिकों को पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी, हाईवे असिस्टेंस, महिला एवं बाल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसी कई सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।

naidunia_image

नई प्रणाली में केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जो जीपीएस आधारित वाहनों और जीआईएस आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ा रहेगा। इसमें ऑटोमेटिक कॉल लोकेशन पहचान प्रणाली भी होगी, जिससे मदद मांगने वाले व्यक्ति की सटीक लोकेशन तुरंत मिल सकेगी।

बस्तर में होगी उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक

माओवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र को लेकर भी अमित शाह का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य में माओवाद समाप्ति की तय समय सीमा के बाद यह उनका पहला बस्तर दौरा है।

18 मई को जगदलपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों के डीजीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी के प्रमुख और आईबी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों और सुरक्षा रणनीति की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में हाईटेक होगी डायल 112 सेवा, थानों को मिलेंगी 24 नई ‘डायल 112’ गाड़ियां; ‘रियल टाइम रिस्पांस’ होगा और भी मजबूत

माओवादी हिंसा प्रभावित परिवारों से भी करेंगे मुलाकात

दौरे के दौरान अमित शाह नेतानार जाकर माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों और जवानों के स्वजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे उन 12 पत्रकारों से भी मिलेंगे, जिन्होंने बस्तर में फोर्स को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

18 मई की शाम शाह बस्तरिया संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लेंगे। दौरे के अंतिम दिन 19 मई को वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद वे प्रेस वार्ता कर दिल्ली लौट जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश की 3 शराब फैक्ट्रियों की होगी स्वतंत्र जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

May 21, 2026

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस आरक्षक प्रमोशन पर लगी रोक

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071294
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1740
Views Last 30 days : 4219
Total views : 93302
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.