![]()
भास्कर न्यूज|पोलमी भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर बस्ती चलो, मोहल्ला चलो, गांव की ओर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम कामठी में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बूथ क्रमांक 62 स्थित रंगमंच भवन में बैठक हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें श्रीफल व भाजपा गमछा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ समझाए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जनमन योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही मनरेगा के तहत रोजगार के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, मंडल प्रभारी नवल किशोर पाण्डेय, मीनाक्षी सिंह ठाकुर, काजल सिंह ठाकुर, आलोक सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
<
