Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अपराधियों के घर में पुलिस की सरप्राइज रेड:132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार; थानों में परेड लेकर दी सख्त समझाइश
Breaking News

अपराधियों के घर में पुलिस की सरप्राइज रेड:132 हिस्ट्रीशीटर-बदमाशों की जांच, 11 वारंटी गिरफ्तार; थानों में परेड लेकर दी सख्त समझाइश

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 13t123053060 1776063654
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 13t123053060 1776063654
रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रविवार तड़के बड़ा अभियान चलाया। सेंट्रल ज़ोन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत 132 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच की गई, वहीं 11 वारंटियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता मिली। यह अभियान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ज़ोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में चलाया गया। कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में परेड अभियान के दौरान पुराने हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी परेड कराई गई। साथ ही चाकूबाजी जैसे गंभीर मामलों में शामिल आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने कई इलाकों में दबिश देकर फरार वारंटियों की तलाश की, जिसमें 8 स्थाई वारंटी समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के समेकित विश्लेषण में सामने आया कि कुल 132 बदमाशों में से करीब 28 प्रतिशत थाने पहुंचकर सत्यापन और परेड में शामिल हुए। वहीं करीब 20 प्रतिशत बदमाश अपने घरों से फरार मिले, जिनकी तलाश के लिए अलग से अभियान चलाया जा रहा है। लगभग 24 प्रतिशत आरोपी पहले से ही जेल में बंद पाए गए, जबकि शेष बदमाश अपने निवास पर मिले, जहां पुलिस ने पहुंचकर उनकी जांच की। अपराध से दूर रहने की नसीहत अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी बदमाशों को अपराध से दूर रहने, नियमित रूप से थाना हाजिरी देने और कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फिंगरप्रिंट लेकर NAFIS सिस्टम में एंट्री भी की गई। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया, कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के सघन और लक्षित अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहे और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076530
Views Today : 413
Views Last 7 days : 3823
Views Last 30 days : 11628
Total views : 106628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.