Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अनियमित कर्मचारी फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव:न्यूनतम मूल वेतन 30 हजार करने की मांग, समान काम-समान वेतन देने पर जोर
Breaking News

अनियमित कर्मचारी फेडरेशन ने सरकार को भेजे सुझाव:न्यूनतम मूल वेतन 30 हजार करने की मांग, समान काम-समान वेतन देने पर जोर

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 16 at 34020 pm 1779000389
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 16 at 34020 pm 1779000389
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन ने मजदूरी संहिता (छत्तीसगढ़) नियम, 2026 के प्रारूप को लेकर श्रम विभाग को सुझाव भेजे हैं। फेडरेशन ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में काम कर रहे अनियमित कर्मचारियों के हित में नियमों में जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए। संगठन के मुताबिक इन नियमों से प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन कम से कम 30 हजार रुपए होना चाहिए। उन्होंने मकान किराया भत्ता 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की मांग की है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई, इलाज, मनोरंजन और अन्य खर्चों में मोबाइल जैसी सुविधा को शामिल कर इस खर्च की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। कर्मचारी प्रतिनिधियों को भी मिले जगह संगठन ने मांग की है कि नियमों में शासकीय क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को साफ तौर पर शामिल किया जाए। इसके अलावा तकनीकी समिति में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया जाए। मजदूरी भुगतान से जुड़े नियमों में धारा 16 और 17 को शामिल करने का सुझाव भी दिया गया है। 2017 के बाद नहीं बढ़ा वेतन प्रदेश उपाध्यक्ष युगल किशोर साहू ने कहा कि न्यूनतम मूल वेतन में आखिरी बार साल 2017 में बदलाव हुआ था। उस समय अलग-अलग वर्गों के लिए वेतन 7800 से 10530 रुपए तय किया गया था, जो अब महंगाई के हिसाब से बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जरूरतों को देखते हुए वेतन बढ़ाना जरूरी है। समान काम का समान वेतन देने की मांग फेडरेशन के आशीष तनेजा, राजकुमार साहू और राजकुमार सिंह ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों को भी स्थायी कर्मचारियों की तरह समान काम के बदले समान वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गजेन्द्र ने उम्मीद जताई कि सरकार इन सुझावों पर ध्यान देगी, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और कामकाज में सुधार आएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE विवाद के बीच निजी स्कूलों का बड़ा फैसला:18 मई से फिर देंगे एडमिशन;कहा- गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे

May 17, 2026

संगठन मजबूत करने भाजपा ने रमतला में लगाया कैंप:200 कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग, बूथ लेवल पर जनसंवाद का लक्ष्य

May 17, 2026

पत्नी से बात करने पर प्रेमी ने पति को पीटा:लहूलुहान हालत में पीड़ित पहुंचा थाना, पुलिस ने शुरू की जांच

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070784
Views Today : 205
Views Last 7 days : 1499
Views Last 30 days : 3991
Total views : 92405
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.