टॉप न्यूज़

अतिक्रमण के कारण भर रहा था पानी, तोड़ा गया कब्जा:धमतरी के शंकरदाह गांव में 10 अवैध निर्माण हटाया गया, जलभराव की समस्या दूर




छत्तीसगढ़ के धमतरी में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम शंकरदाह में राजस्व, पुलिस और पंचायत की संयुक्त टीम ने करीब 10 अतिक्रमणों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई पंचायत की शिकायत के बाद की गई। अवैध कब्जे के कारण लगातार पानी भर रहा था। इसकी शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। आखिरकार प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की और अवैध कब्जों को हटाया। अब जलभराव की समस्या दूर हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। प्रशासन के अनुसार, सरकारी जमीन पर हुए इन अवैध अतिक्रमणों के कारण क्षेत्र में जल निकासी बाधित हो रही थी। इससे बारिश के दौरान गांव में जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती थी, जिसे दूर करने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। ग्राम शंकरदाह में हुई इस कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button