Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अगले 24 घंटे राहत, 2 डिग्री गिरेगा पारा:इसके बाद तेजी से बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर
Breaking News

अगले 24 घंटे राहत, 2 डिग्री गिरेगा पारा:इसके बाद तेजी से बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gif217476211221749868580 1776827374
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gif217476211221749868580 1776827374
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 43.0°C दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.2°C रहा।
मौसम सिस्टम अभी भी सक्रिय प्रदेश में उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही यह सिस्टम तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है। रायपुर में 44°C तक पहुंचेगा पारा राजधानी में आज हीट वेव और गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने का अनुमान है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में कपल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश;बैंक जाने की बात कहकर निकली थी शादीशुदा-गर्लफ्रेंड

April 26, 2026

गोगांव, सेजबहार समेत कई गांवों में अवैध कब्जे:रायपुर में 500 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, होगा सीमांकन

April 26, 2026

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख ड्रायवर लेकर फरार:अकाउंटेंट को गुटखा लेने थाने से 10 कदम दूरी पर उतारा, गाड़ी–पैसे लेकर ड्रायवर हुआ गायब

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068783
Views Today : 47
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.