Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंबिकापुर में बाइक को अज्ञात-वाहन ने मारी टक्कर,2 की मौत:शादी से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से ड्राइवर घायल
Breaking News

अंबिकापुर में बाइक को अज्ञात-वाहन ने मारी टक्कर,2 की मौत:शादी से लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से ड्राइवर घायल

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 12 at 135905 1778574746
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 12 at 135905 1778574746
सरगुजा में नेशनल हाईवे-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग समेत 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों शादी से लौट रहे थे। वहीं, एक और हादसे में नेशनल हाईवे-130 अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलसिला निवासी विकास टोप्पो (17) गांव के ही विकेश एक्का के साथ बाइक से शादी में शामिल होने के लिए लमगांव गया था। दोनों रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। लमगांव के खालपारा के पास नेशनल हाईवे-43 पर अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक चला रहे विकेश एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठे विकास टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर पंकज पटेल ने उन्हें पहचान लिया और सूचना परिजनों को दी। दोनों को तत्काल रघुनाथपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकेश को मृत घोषित कर दिया और विकास को अंबिकापुर रेफर कर दिया। विकास टोप्पो को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति के कारण तत्काल रायपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे रायपुर के बजाय मिशन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर में उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर लुण्ड्रा पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद वाहन का चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला था। खाई में गिरी कार, चालक गंभीर वहीं, मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर लखनपुर के पास बेकाबू होकर 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार ड्राइवर मूलतः उत्तरप्रदेश का भदोही निवासी अभिषेक पांडेय रायपुर से यूपी जाने के लिए निकला था। कुंवरपुर बांध के मोड़ पर सुबह कार पर वह नियंत्रण नहीं रख पाया और कार समेत नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। कार के सभी एयरबैग खुलने के कारण उसकी जान बच गई। हॉस्पिटल से घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया गया है। हादसे में कार के चारों चक्के ऊपर हो गए हैं और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवक की रंका में संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा-हत्या हुई:बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, पत्नी को भगा ले जाने के बाद जताई थी हत्या की आशंका

May 12, 2026

रायपुर नगर निगम में 2.23 करोड़ का टैंकर घोटाला:नेता प्रतिपक्ष का आरोप-हर साल वही फर्में ले रहीं काम, टेंडर और भुगतान राशि में बड़ा अंतर

May 12, 2026

रायगढ़ में लेनदेन की बात पर युवक का किडनैप:बदमाश कार में बैठाकर ले गए, पुलिस ने युवक को झारखंड से वापस लाया

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070127
Views Today : 110
Views Last 7 days : 585
Views Last 30 days : 3396
Total views : 91229
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.