![]()
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिमला में आयोजित ICAHFAS-2026 सम्मेलन के दौरान दिया गया। उन्हें कृषि जैव-विविधता, पौध प्रजनन और किसानों के अधिकारों के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए यह सम्मान मिला। डॉ. शर्मा वर्तमान में विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और किसानों के अधिकारों से जुड़े कार्यों में भी भूमिका निभा रहे हैं। करीब 38 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने राज्य में फसल जैव-विविधता के संरक्षण के लिए कई पहल की हैं। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में फसल किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है, जिनमें कई किस्मों को मान्यता भी मिल चुकी है। कई शोध पत्र और पुस्तकें क्र चुके है प्रकाशित किसानों को लाभ पहुंचाने के प्रयासों में उन्होंने पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने, बीज संरक्षण और जागरूकता पर काम किया है। उनके प्रयासों से कुछ प्रमुख धान किस्मों को जीआई टैग मिला, जिससे उनकी बाजार में पहचान बढ़ी है। इसके अलावा, किसानों को प्रोत्साहन और आर्थिक लाभ दिलाने की दिशा में भी उन्होंने सहयोग किया है। डॉ. शर्मा का शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है। उन्होंने कई शोध पत्र और पुस्तकें प्रकाशित की हैं तथा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के सहयोग से नई किस्मों के विकास में भागीदारी की है। यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को भी सामने लाता है।
<
