Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हाई कोर्ट ने कहा-प्राइवेसी से अहम है फेयर ट्रायल:पत्नी के वाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग को पुख्ता सबूत मान सकता है फैमिली कोर्ट
Breaking News

हाई कोर्ट ने कहा-प्राइवेसी से अहम है फेयर ट्रायल:पत्नी के वाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग को पुख्ता सबूत मान सकता है फैमिली कोर्ट

By adminFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig img202602110304231770759433 1770843991
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig img202602110304231770759433 1770843991
हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मंजूर करने को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने कहा कि फैमिली कोर्ट के पास यह विशेष शक्ति है कि वह मामले के प्रभावी निपटारे के लिए किसी भी दस्तावेज या जानकारी को सबूत के तौर पर स्वीकार कर सकता है, भले ही वह एविडेंस एक्ट के तहत सामान्य रूप से स्वीकार्य न हो। हाई कोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज कर दी है। रायपुर निवासी व्यक्ति ने फैमिली कोर्ट में पत्नी से तलाक की मांग करते हुए याचिका लगाई थी। पति ने पत्नी की अन्य लोगों के साथ हुए वाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड पर लेने के लिए आवेदन दिया। पत्नी ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पति ने उसका मोबाइल हैक कर अवैध तरीके से ये सबूत जुटाए हैं, जो उसकी प्राइवेसी यानी निजता के अधिकार का उल्लंघन है। हालांकि फैमिली कोर्ट ने पति की अर्जी स्वीकार कर ली थी, जिसके खिलाफ पत्नी ने हाई कोर्ट में मामला प्रस्तुत किया। मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता का अधिकार पूर्ण नहीं है। फेयर ट्रायल यानी निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार सार्वजनिक न्याय से जुड़ा है और यह प्राइवेसी के व्यक्तिगत अधिकार से ऊपर है। अगर प्राइवेसी के नाम पर सबूतों को रोका गया, तो फैमिली कोर्ट का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। कहा- फैमिली कोर्ट को यह विशेष अधिकार
हाई कोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट एक्ट की धारा 14 यह शक्ति देती है कि वह किसी भी ऐसी सामग्री को सबूत मान सकती है जो विवाद सुलझाने में सहायक हो। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि यदि सबूत प्रासंगिक है, तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसे किस तरह हासिल किया गया है। कहा कि अदालतों को दो पक्षों के हितों के बीच संतुलन बनाना होता है। पति को अपनी बात साबित करने के लिए प्रासंगिक सबूत पेश करने का मौका मिलना चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कार्मेल, ओपीएस व न्यू डीपीएस स्कूलों को डीईओ का नोटिस:मनमानी फीस बढ़ोत्तरी, किताबों में मोनोपली को लेकर एक्शन, दो दिनों में मांगा जवाब

April 18, 2026

महिला को बंधक बनाकर कराया काम, 2 आरोपी गिरफ्तार:अधिक कमाई का लालच देकर UP से छत्तीसगढ़ लाया, बंधुआ मजदूरी करने वाले भेजे गए जेल

April 18, 2026

रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-आरक्षक गंभीर घायल:SDM को मामूली चोटें, शराबी बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी बोलेरो

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067758
Views Today : 96
Views Last 7 days : 1001
Views Last 30 days : 4037
Total views : 88688
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.