Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सलमा सुल्ताना हत्याकांड, जिम ट्रेनर ने पीटा, गला घोंटा:गोद में शव रखा, सिगरेट पीते एंकर का पसंदीदा गाना गुनगुनाता रहा, चश्मदीद ने खोले राज
Breaking News

सलमा सुल्ताना हत्याकांड, जिम ट्रेनर ने पीटा, गला घोंटा:गोद में शव रखा, सिगरेट पीते एंकर का पसंदीदा गाना गुनगुनाता रहा, चश्मदीद ने खोले राज

By adminFebruary 12, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 9 1770828879
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 9 1770828879
सलमा सुल्ताना हत्याकांड 21 अक्टूबर 2018 गोद में शव…हाथ में सिगरेट…और होंठों पर वही गीत, जो कभी सलमा सुल्ताना का पसंदीदा था- ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं…। कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह डिंपल सिंह (काल्पनिक नाम) ने जो बयान दिया, उसने पूरे कोर्ट रूम को सन्न कर दिया। गवाह के मुताबिक, साल 2018 में सलमा सुल्ताना की गला घोंटकर हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू ने शव को बाएं हाथ से गोद में लिया हुआ था। दाएं हाथ से वह सिगरेट के कश ले रहा था और वही गीत गा रहा था। यह वही गाना था, जिसे सलमा बेहद पसंद करती थी। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाह डिंपल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। डिंपल ने बताया कि वह प्रोटीन वर्ल्ड जिम में कंप्यूटर ऑपरेटर थी, जहां मधुर साहू ट्रेनर था। गवाह ने कोर्ट में यह भी स्वीकार किया कि मधुर ने उसे भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। हालांकि, जब उसने कंप्यूटर में मधुर की अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं, तो उसने उससे रिश्ता खत्म करने की कोशिश की। इस पर मधुर ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाता रहा। बाद में डिंपल को पता चला कि मधुर साहू के सलमा सुल्ताना सहित कई दूसरी लड़कियों से भी संबंध थे। गवाह ने बताया कि सलमा सुल्ताना और मधुर शारदा विहार स्थित घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सलमा को भी मधुर की इन गतिविधियों पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन मधुर ने सलमा को पहले पीटा था, फिर उसका गला घोंटा था। वहीं मधुर के सहयोगी ट्रेनर कौशल श्रीवास ने सलमा का मुंह तकीए से दबाया था। पैसों के लेनदेन और चरित्र पर संदेह के कारण जिम ट्रेनर मधुर साहू ने लिव इन पार्टरन और एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या की थी। अब जानिए क्या है पूरा मामला 25 साल की सलमा सुल्ताना कुसमुंडा के एसईसीएल कॉलोनी में रहती थी। वो धीरे-धीरे न्यूज के फील्ड में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही थी। उसका करियर तो परवान चढ़ ही रहा था, साथ ही जिम ट्रेनर मधुर साहू के साथ उसकी नजदीकियां भी। इसके बाद अचानक 2018 से वो लापता हो गई। यहां तक कि 20 जनवरी 2019 को जब उसके पिता की मौत हुई, तो उसमें भी वो शामिल नहीं हुई। युवती लापता, परिजनों ने जिम ट्रेनर पर जताया संदेह युवती की स्कूटी स्टेशन के पास मिली थी, वहीं उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उससे संपर्क करने की हर कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। परिजन ने पुलिस अधिकारियों से खोजबीन की गुहार लगाते हुए जिम संचालक मधुर साहू पर संदेह जताया था, लेकिन पूछताछ में मधुर साहू पुलिस को गुमराह कर देता था। पार्टनर ने खोला हत्याकांड का राज कई साल तक सलमा का किसी को पता नहीं चला तो मधुर साहू का एक राजदार भी ओवर कॉन्फिडेंस में आ गया था। उसने नशे में मधुर के पार्टनर के सामने सलमा हत्याकांड का राज खोल दिया था। मधुर और उसके पार्टनर का भी लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद पार्टनर ने मधुर को सबक सिखाने के लिए पुलिस के पास पहुंचकर हत्याकांड का राज खोल दिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक तब एक बैंक से सलमा के नाम से लोन होने और अब तक उसकी किस्त जमा होने का पता चला। कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मधुर फरार हो गया। पुलिस ने उसके दोस्तों और परिचितों से बयान लिया। 5 साल पहले का सीडीआर एनालिसिस किया, जिसमें अक्टूबर 2018 में शारदा विहार के एक मकान में मधुर साहू और सहयोगी ट्रेनर कौशल श्रीवास ने सलमा का गला घोंटकर हत्या करने और लाश को अतुल शर्मा की मदद से कोहड़िया पुल के आसपास दफनाने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी। सड़क को खोदकर सलमा का कंकाल किया बरामद साल 2023 में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का सहारा लिया। इसके बाद सड़क को खोदकर सलमा का कंकाल बरामद किया गया। डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि यह कंकाल सलमा का ही था। इसके बाद पुलिस ने मधुर साहू और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मधुर ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई। आरोपी के पास से हार्ड डिस्क और लैपटॉप जब्त किया गया है। इसकी जांच में कुछ ऑडियो क्लिप के बारे में पता चला। जिस वाहन का इस्तेमाल लाश को दफनाने में किया गया था, उसे भी जब्त किया जा चुका है। अब जानिए गवाह ने कोर्ट में क्या बताया घटना अक्टूबर 2018 की है, दशहरे के एक-दो दिन बाद। सलमा ने डिंपल को घर बुलाया था। घर के भीतर सलमा और मधुर के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। मधुर ने सलमा को पीटना शुरू किया और गला दबाकर दीवार से टांग दिया। सलमा छटपटा रही थी। उसके नाखूनों से मधुर की गर्दन पर खरोंच के निशान पड़ गए। गवाह डिंपल और घरेलू सहायिका विमला (बदला हुआ नाम) ने किसी तरह बीच-बचाव कर सलमा को छुड़ाया। लेकिन कुछ देर बाद मधुर ने फिर हमला कर दिया। इस बार उसके साथ सहयोगी ट्रेनर कौशल श्रीवास भी था। गवाह के अनुसार, जब वह और दूसरी युवती कमरे में लौटे तो देखा, मधुर सलमा के ऊपर बैठा उसका गला दबा रहा था, जबकि कौशल तकिए से उसका मुंह दबाए था। डर के मारे दोनों युवतियां रोने लगीं। बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें धमका कर रोक लिया गया। सबूत मिटाने की साजिश हत्या के बाद गवाहों को धमकाकर सबूत मिटाने में लगाया गया। डिंपल के अनुसार, सलमा की स्कूटी उसके कुसमुंडा स्थित घर के पास छोड़ी गई। उसके मोबाइल से फर्जी मैसेज भेजे गए। रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल बंद किया गया, ताकि लगे कि सलमा खुद कहीं चली गई है। गवाह ने बताया कि डर के कारण उसने तत्काल पुलिस को सच्चाई नहीं बताई। मानसिक आघात के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया। दफन सच और ‘दृश्यम’ जैसी कहानी हत्या के बाद शव को पहले एक स्थान पर दफनाया गया, फिर जगह बदलकर दर्री-कोरबा मार्ग स्थित भवानी मंदिर के पास सड़क किनारे दफना दिया गया। बाद में उस सिंगल रोड पर फोरलेन निर्माण हो गया। शव सड़क के नीचे दब गया। साल 2022-23 में महिला गवाहों के बयान और पुलिस जांच से हत्या का संदेह स्पष्ट हुआ। 2023 में फोरलेन सड़क के नीचे खुदाई कर कंकाल बरामद किया गया, जिसकी पहचान सलमा सुल्ताना के रूप में हुई। गिरफ्तारी और जमानत शव मिलने के बाद 2023 में मधुर साहू, कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में ठोस साक्ष्य पेश न कर पाने के कारण 2024-25 में आरोपियों को जमानत मिल गई। विशेष लोक अभियोजक सुनील सोनवानी के अनुसार, अब सुनवाई के दौरान मजबूत साक्ष्य पेश किए जा रहे हैं और चश्मदीद गवाह की गवाही इस मामले में निर्णायक साबित हो सकती है। ……………………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… न्यूज एंकर मर्डर केस में मिला कंकाल: आरोपी ब्वॉयफ्रेंड की निशानदेही पर खुदाई, 5 साल पहले दफनाई थी लाश वहां बन गई है फोरलेन कोरबा जिले में लापता न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की मर्डर मिस्ट्री लगभग सुलझ गई है। आरोपियों की निशानदेही पर एक नरकंकाल मंगलवार शाम को बरामद हो गया है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में कोरबा-दर्री मार्ग पर जेसीबी मशीन से खुदाई की गई। घंटों बाद चादर में लिपटा कंकाल मिला। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

YouTube से सीखा अफीम की खेती का तरीका:आरोपी विकास के मोबाइल में मिले सैकड़ों VIDEO; अब दुर्ग के सभी फॉर्म हाउस की होगी जांच

March 11, 2026

विप्रो फाउंडेशन ने सेवा के साथ मनाया महिला दिवस

March 11, 2026

प्राथमिक शाला गिधवा के 17 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

March 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

063756
Views Today : 3
Views Last 7 days : 204
Views Last 30 days : 6853
Total views : 84469
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.