Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिजल्ट का ट्रेंड बदला…10वीं में 5 साल में 37% गिरावट:12वीं में भी 21% की कमी, टॉप-10 में दुर्ग के 6 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह
Breaking News

रिजल्ट का ट्रेंड बदला…10वीं में 5 साल में 37% गिरावट:12वीं में भी 21% की कमी, टॉप-10 में दुर्ग के 6 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह

By adminApril 30, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777523029 whatsapp image 2026 04 30 at 23048 am 1777496631
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 30 at 23048 am 1777496631
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में बदलता दिख रहा है। 2021 में दोनों क्लास का रिजल्ट बहुत अच्छा था, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट आई। इसके बावजूद इस साल स्टूडेंट्स ने अच्छा परफॉर्म किया है। 10वीं में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई, जबकि 12वीं में 2 स्टूडेंट्स टॉप-10 में शामिल हुए हैं। 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो 2021 में पासिंग परसेंटेज 100% था। इसके बाद 2022 में यह गिरकर 68.80% हो गया। 2023 में थोड़ा सुधार हुआ और 74.89% रहा, फिर 2024 में बढ़कर 76.86% तक पहुंच गया।2025 में दोबारा गिरकर 71.53% हो गया। इस साल 2026 में रिजल्ट और नीचे आकर 63.12% पर पहुंच गया। यानी 2021 के मुकाबले 10वीं का रिजल्ट करीब 36.88% कम हो गया है। अब 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो 2021 में 98.73% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2022 में यह घटकर 78.46% हो गया। इसके बाद 2023 में थोड़ा सुधार हुआ और 81.91% रहा, फिर 2024 में बढ़कर 83.40% तक पहुंच गया। 2025 में हल्की गिरावट के साथ 82.96% रहा, जबकि 2026 में यह फिर कम होकर 77.91% पर आ गया। यानी 2021 के मुकाबले 12वीं का रिजल्ट करीब 20.82% घट गया है मैकेनिक की बेटी ने 12वीं में टॉप-5 में बनाई जगह साल 2024 में 10वीं की परीक्षा में 97.17% अंक लाकर टॉप-10 में 10वां स्थान पाने वाली रिया साहू ने इस साल 12वीं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 97.60% अंक हासिल कर टॉप-5 में जगह बनाई और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। रिया साहू पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी की छात्रा हैं। पिता मैकेनिक हैं और मां गृहिणी हैं। रिया ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। अब वह आगे JEE की तैयारी करना चाहती हैं। वहीं, 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 सूची में शासकीय स्कूल कैंप-1 के अंशु गुप्ता ने भी 10वां स्थान हासिल किया है। उन्हें 96.40% अंक मिले हैं। 10वीं में जिले से 4 स्टूडेंट टॉप-10 में शामिल 10वीं के रिजल्ट में दुर्ग जिले के 4 छात्रों ने प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाई है। साहिल बरेठ ने 98.50% अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान पाया। इसके बाद तनुजा वर्मा ने 97.83% अंक के साथ 8वां रैंक हासिल किया। वहीं, शौर्य गहिने ने 97.67% अंक लेकर 9वां स्थान पाया। तुलसी साहू ने 97.50% अंक के साथ प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया। लड़कियों ने मारी बाजी 10वीं हो या 12वीं, इस साल भी लड़कियां आगे रहीं। 12वीं की बात करें तो कुल 13,585 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 13,498 परीक्षा में शामिल हुए और 13,480 का रिजल्ट जारी हुआ। कुल पास प्रतिशत 77.91% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 71.27% और लड़कियों का 82.43% रहा, यानी लड़कियां आगे रहीं। वहीं 10वीं में 16,517 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 16,467 का रिजल्ट जारी हुआ। कुल पास प्रतिशत 63.12% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 56.30% और लड़कियों का 68.52% रहा। यहां भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं: दुर्ग जिले के टॉप-10 स्टूडेंट्स दुर्ग जिले का 12वीं का रिजल्ट (इस साल) इस साल 12वीं में कुल 13,585 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया। इनमें 5,522 लड़के और 8,063 लड़कियां थीं। परीक्षा में 13,498 छात्र शामिल हुए, जबकि 87 छात्र अनुपस्थित रहे। 18 छात्रों का रिजल्ट निरस्त या रोक दिया गया। कुल 13,480 छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ। रिजल्ट की बात करें तो 6,708 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 3,657 छात्र सेकेंड डिवीजन और 137 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए। वहीं 1,662 छात्र एक या दो विषय में फेल हुए, जबकि 1,315 छात्र पूरी तरह फेल रहे। कुल पास प्रतिशत 77.91% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 71.27% और लड़कियों का 82.43% रहा। यानी इस साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। दुर्ग जिले का 10वीं का रिजल्ट (इस साल) इस साल 10वीं में कुल 16,745 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया। इसमें 7,466 लड़के और 9,279 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा में 16,517 छात्र शामिल हुए, जबकि 228 छात्र अनुपस्थित रहे। 50 छात्रों का रिजल्ट निरस्त या रोक दिया गया। कुल 16,467 छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ। रिजल्ट की बात करें तो 6,446 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 3,752 छात्र सेकेंड डिवीजन और 196 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए।वहीं 1,954 छात्र एक या दो विषय में फेल हुए, जबकि 4,119 छात्र पूरी तरह फेल रहे। कुल 10,394 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 63.12% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 56.30% और लड़कियों का 68.52% रहा। यानी यहां भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं: पिछले 5 साल का रिजल्ट 12वीं: पिछले 5 साल का रिजल्ट



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, अर्थदंड से भी किया दंडित

May 26, 2026

रेलवे स्टेशन में हादसा, युवक का हाथ कटकर हुआ अलग…VIDEO:स्ट्रेचर में कटे हाथ को खीचता हुआ दिखा घायल, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

May 26, 2026

Sharp Weapon Used, Police Review CCTV Footage

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072046
Views Today : 158
Views Last 7 days : 1960
Views Last 30 days : 5049
Total views : 94766
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.