Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में पानी पर सख्ती…अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई:बिना मंजूरी बल्क कनेक्शन पर रोक, GPS के बिना नहीं चलेंगे टैंकर
Breaking News

रायपुर में पानी पर सख्ती…अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई:बिना मंजूरी बल्क कनेक्शन पर रोक, GPS के बिना नहीं चलेंगे टैंकर

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 7 1777969502
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 7 1777969502
रायपुर में गर्मी के बीच पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया है कि अब बिना मंजूरी के दिए गए बल्क कनेक्शन और पानी की बर्बादी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सामने आया कि पानी की उपलब्धता का सही आकलन किए बिना बड़ी संख्या में बल्क कनेक्शन दे दिए गए, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। कई इलाकों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। महापौर मीनल चौबे ने निर्देश दिए कि अब कोई भी नया बल्क कनेक्शन एमआईसी की अनुमति के बिना जारी नहीं होगा। साथ ही गर्मी के मौसम में पेयजल के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई, सभी को पानी देना जिम्मेदारी महापौर ने साफ कहा कि जितने भी वैध नल कनेक्शन हैं, उनमें नियमित और पर्याप्त पानी पहुंचाना निगम की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सभी अवैध कनेक्शनों की पहचान कर कार्रवाई करने और उन्हें टैक्स दायरे में लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राजस्व भी बढ़ सके। पंप जब्त होंगे गर्मी के दौरान पानी खींचने के लिए अवैध रूप से पंप का उपयोग करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। ऐसे पंपों को जब्त करने और अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। GPS के बिना नहीं चलेंगे टैंकर आयुक्त विश्वदीप ने टैंकर सप्लाई में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त निर्णय लिया है। अब बिना जीपीएस सिस्टम के कोई भी टैंकर पानी की सप्लाई नहीं करेगा। यदि पानी की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आयुक्त ने सभी पानी टंकियों को प्रतिदिन पूर्ण रूप से भरने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मई माह में बढ़ने वाली शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने और जल आपूर्ति व सफाई से जुड़ी हर शिकायत का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि जल संकट को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर जोन में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बैकुंठपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरी, मां-बेटी गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवर खरीदने पहुंचे, 63 हजार की ज्वेलरी चोरी कर ले गए

May 30, 2026

भाजपा विधायक ने कहा-स्वयं गिरफ्तारी दूंगा, पूर्व मंत्री बोले-ड्रामेबाजी:आईजी कार्यालय में सरेंडर को बताया नौटंकी, राजस्व अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

May 30, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072514
Views Today : 203
Views Last 7 days : 1692
Views Last 30 days : 5446
Total views : 95634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.