Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाजपा विधायक ने कहा-स्वयं गिरफ्तारी दूंगा, पूर्व मंत्री बोले-ड्रामेबाजी:आईजी कार्यालय में सरेंडर को बताया नौटंकी, राजस्व अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
Breaking News

भाजपा विधायक ने कहा-स्वयं गिरफ्तारी दूंगा, पूर्व मंत्री बोले-ड्रामेबाजी:आईजी कार्यालय में सरेंडर को बताया नौटंकी, राजस्व अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

By adminMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 30 at 140640 1780130394
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 30 at 140640 1780130394
नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे स्वयं गिरफ्तारी देंगे। शुक्रवार को वे अपनी गिरफ्तारी देने अंबिकापुर आईजी कार्यालय आ रहे थे। उन्हें बतौली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। विधायक ने यह नहीं बताया है कि वे अब अपनी गिरफ्तारी कब देंगे। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि विधायक ड्रामेबाजी कर रहे हैं। नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश में 500 से ज्यादा तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मी हड़ताल पर रहे। विधायक व समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कनिष्ठ राजस्व अधिकारी संघ ने सरगुजा आईजी को ज्ञापन भी सौंपा है। गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक रास्ते से लौटे, नहीं बताया कब देंगे गिरफ्तारी
शुक्रवार को विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे सरगुजा आईजी के समक्ष गिरफ्तारी देंगे। यह सुशासन की सरकार है, जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में भी कोई परेशानी नहीं हुई, इसलिए अब वे खुद गिरफ्तारी भी देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ऐसा नहीं होता था। विधायक ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को हड़ताल करने की जरूरत नहीं है। विधायक अपने काफिले के साथ अंबिकापुर के लिए रवाना हुए, जहां मंगारी में उन्हें समर्थकों ने रोक लिया तो वे वापस सीतापुर लौट गए। विधायक देर रात तक रेस्ट हाउस में समर्थकों के साथ बैठे रहे। विधायक ने कहा कि उन्हें समर्थकों ने रोक लिया, इस कारण वे वापस लौट आए हैं। विधायक ने फिर दुहराया कि वे अपनी गिरफ्तारी स्वयं देंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कब देंगे। तहसीलदारों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
घटना के विरोध में शुक्रवार को 500 से अधिक तहसीलदार हड़ताल पर रहे। अंबिकापुर के राजमोहनी देवी भवन में कनिष्ठ राजस्व अधिकारी संघ का सम्मेलन आयोजित किया गया। संघ ने शाम को अंबिकापुर आईजी को ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने कहा कि अधिकारी के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। इसमें रोक लगनी चाहिए। संघ ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। पूर्व मंत्री बोले-विधायक कर रहे हैं ड्रामेबाजी
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विष्णुदेव साय के सुशासन में बड़े-बड़े ड्रामे हो रहे हैं। मामला दर्ज हुआ है आपको सरेंडर करना है तो थाना बगल में है। आपको ड्रामे करने की क्या जरूरत है। अभी तक तो हम नहीं सुने हैं कि कोई आईजी के यहां सरेंडर करने आता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विधायक ड्रामेबाजी कर रहे हैं। पुलिस भी यहां पंगु साबित हो रही है। किसी पर अपराध दर्ज है और वह आपके सामने रैली निकाल रहा है। नायब तहसीलदार ने कहा-गलत तरीके से मांगा जा रहा था प्रमाणपत्र
राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने तहसीलदारों के सम्मेलन में बताया कि उनपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। शोध क्षमता प्रमाणपत्र जेल से हत्या के आरोपी को पैरोल पर छोड़े जाने के लिए बनाने का आवेदन दिया गया था। आवेदक कोई दूसरी महिला है। विधायक की बहन उनपर अनावश्यक दबाव डाल रही थी। कनिष्ठ राजस्व अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि शोध प्रमाण पत्र 25 लाख रुपये का बनवाने के लिए आवेदन दिया गया था। तहसीलदार 5 लाख रुपये तक का शोध प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। इसके लिए 6 एकड़ जमीन होनी चाहिए। आवेदिका ने 3 एकड़ जमीन के पट्टे के साथ आधा अधूरा आवेदन जमा किया था। विधायक की बहन हस्ताक्षर के लिए दबाव डाल रही थीं। लहरे ने कहा कि राजस्व अधिकारियों के साथ मारपीट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बैकुंठपुर में ज्वेलरी दुकान से चोरी, मां-बेटी गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवर खरीदने पहुंचे, 63 हजार की ज्वेलरी चोरी कर ले गए

May 30, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

May 30, 2026

D.Ed Protest Chhattisgarh | AAP Leader Uttam Jaiswal Fast

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072514
Views Today : 196
Views Last 7 days : 1685
Views Last 30 days : 5439
Total views : 95627
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.