Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर
Breaking News

रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 05 2026 gold jewelry robbed
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की घटना सामने आई है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 10:10:56 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 10:13:46 AM (IST)

रायपुर में आबकारी विभाग के कर्मचारी को डराकर खेत में ले गए दो युवक और लूट लिए सोने के जेवर
फोटो प्रतीकात्मक है और एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. अभनपुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की घटना सामने आई
  2. पहले माचिस मांगी फिर गांजा होने की बात कहकर तलाशी ली
  3. बाइक सवार युवकों ने खेत में ले जाकर दी जान से मारने की धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की घटना सामने आई है। ग्राम केंद्री स्थित बस स्टॉप के पास दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के एक कर्मचारी को डराकर खेत में ले जाकर सोने के जेवर लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी (उम्र 38 वर्ष) गरियाबंद आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। वे 2 मई की रात ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के घर राजिम में खाना खाकर करीब 11:30 बजे रायपुर लौट रहे थे।

गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे

रात करीब 12:30 बजे जब वे ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास रुके और यात्री प्रतीक्षालय में बैठे थे, तभी अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने पहले माचिस मांगी और फिर गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे।

खेत में ले जाकर दी जान से मारने की धमकी

जब प्रार्थी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने मोबाइल की रोशनी में उसे देखा और जबरदस्ती हाथ पकड़कर पास के खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ की दो सोने की अंगूठी व गले की सोने की चेन लूट ली।

लूटे गए जेवरों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के समय अकेले होने और जान का खतरा होने के कारण प्रार्थी विरोध नहीं कर सका।

रात में घर गया, अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के बाद पीड़ित सीधे अपने घर रायपुर चला गया और अगले दिन 3 मई को अभनपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- सूरजपुर में घर में घुसकर महिला का अपहरण, फिर मांगी 22 लाख की फिरौती; इलाके में सनसनी

सीसीटीवी और संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Odisha Nashili Injection Seized in Raigarh

May 31, 2026

छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत खेतों में दूसरे राज्यों के बीज:प्रदेश में धान की 23 हजार किस्में, फिर भी बाहरी बीज के भरोसे खेत

May 31, 2026

Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072570
Views Today : 48
Views Last 7 days : 1544
Views Last 30 days : 5415
Total views : 95773
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.