Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान
Breaking News

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

By adminFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mousam 8 feb 26 1 1770565533
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



mousam 8 feb 26 1 1770565533
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते करीब एक सप्ताह से रात के समय गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट और हल्की हवाओं के कारण रात में फिर से ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति कुछ ही दिनों तक रहेगी। इसके बाद तापमान में फिर वृद्धि होने की संभावना है। जनवरी के अंतिम दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा था। वहीं फरवरी की शुरुआत होते ही दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी थी। ऐसे में लोगों को लगने लगा था कि ठंड लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है, लेकिन शनिवार रात से मौसम में बदलाव के चलते रात में हल्की ठंड लौट आई है। जानकारी के अनुसार, न्यूनतम तापमान पहले 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद अचानक गिरावट दर्ज की गई और तापमान घटकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलने लगेगी। लगातार बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। संभावना है कि प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप से बचाव जरूरी फिलहाल, आसमान साफ है और दोपहर के समय चुभने वाली धूप से थोड़ी राहत है। लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही धूप तेज होने लगेगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करना पड़ेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे संकुल समन्वयक, VIDEO:बलरामपुर में ग्रामीण-जनप्रतिनिधियों ने वीडियो बनाया, तो रोने लगे, बाथरूम में जाकर छिप गए

March 11, 2026

कैरेक्टर पर शक…पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला:कोरबा में सिर पर वार किया, दीवार में भी पटका, पारिवारिक विवाद में वारदात, पति गिरफ्तार

March 11, 2026

Disaster Management Strategy & IOCL Mock Drill Prep

March 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

063757
Views Today : 4
Views Last 7 days : 205
Views Last 30 days : 6854
Total views : 84470
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.