Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur में रील के विवाद में पत्नी और बेटी ने की थी हत्या, अनुकंपा नियुक्ति ली; 8 महीने बाद खुलासा
Breaking News

Raipur में रील के विवाद में पत्नी और बेटी ने की थी हत्या, अनुकंपा नियुक्ति ली; 8 महीने बाद खुलासा

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 04 2026 reel dispute murder
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में आठ महीने बाद खुलासा हुआ कि विपणन संघ कर्मचारी वीरेंद्र की पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में बैट-ईंट से हत्या कर दुर्घटना का रूप दि …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 09:29:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 09:29:41 AM (IST)

Raipur में रील के विवाद में पत्नी और बेटी ने की थी हत्या, अनुकंपा नियुक्ति ली; 8 महीने बाद खुलासा
हत्या का राज आठ महीने बाद खुला। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आठ महीने बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ
  2. पत्नी और बेटियों ने मिलकर बैट-ईंट से हमला किया
  3. रील देखने के विवाद में हुआ था झगड़ा और हत्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। चंगारोभाठा निवासी विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की हत्या का राज आठ महीने बाद खुल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का है। बुधवार को यह स्पष्ट हुआ कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष 27 सितंबर को पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की हत्या की थी। महिला ने मौत को दुर्घटना बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी।

पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ। जांच में पता चला कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, पिता ने मना किया। इस पर दोनों में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई।

बैट और ईंट से सिर पर मारा

नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया। लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई गई कि वीरेंद्र बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गया था, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट देरी से मिली। घटना दिनांक और समय के अनुसार घर में मृतक की पत्नी, दो बेटी और एक 10 साल को बेटा था। पीएम रिपोर्ट में हत्या का जिक्र किया गया। कड़ी पूछताछ के बाद पत्नी ने पूरी कहानी सुनाई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत:प्रबंधन समेत 8-10 लोगों पर FIR, SP बोले- प्रारंभिक जांच में आपराधिक लापरवाही

April 17, 2026

छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा, अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR:बॉयलर फर्नेस में ज्यादा फ्यूल से बना प्रेशर, पाइप फटा, मेंटेनेंस में बरती गई लापरवाही

April 17, 2026

कैंपस में गंगाजल छिड़ककर छात्रों ने किया ‘शुद्धिकरण’, पूर्व कुलपति की विदाई पर अनोखा विरोध

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067537
Views Today : 45
Views Last 7 days : 902
Views Last 30 days : 3870
Total views : 88459
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.