Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 गिरफ्तार:अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, 3 मोबाइल समेत 51 हजार कैश जब्त
Breaking News

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 गिरफ्तार:अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, 3 मोबाइल समेत 51 हजार कैश जब्त

By adminApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
satta ankit 1777542834
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



satta ankit 1777542834
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के IPL में के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 3 मोबाइल और 51 हजार कैश जब्त किया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई डभरा रोड पर की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डभरा रोड खरसिया में अजय उर्फ रिंकू अग्रवाल (46), निवासी वार्ड नंबर 15, मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी अपने मोबाइल से सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मुख्य खाईवाल अंकित भी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि रानीसती छपरी गंज, खरसिया निवासी अंकित अग्रवाल (37) मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट मैचों में दांव लगाकर हार-जीत का खेल संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नवीन स्कूल के पास गली रोड, खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें ALLPANELEXCH और ALLPANELEXCH 9-CO नाम के व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिए सट्टा संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 21 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चलाने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। IPL मैचों में लगा रहे दे दांव इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि नया मंगल बाजार शेड, खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और नरेंद्र राठौर (34), निवासी सपिया चौकी फगुरम, थाना डभरा, जिला सक्ती को पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी dollarbet.club वेबसाइट पर आईडी और पासवर्ड के जरिए IPL मैचों में सट्टा संचालन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सट्टा आईडी उसे सपिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एमसीबी के अमृतधारा जलप्रपात में युवक ने कूदकर दी जान:मानसिक परेशानी से जूझ रहा था, पुलिस कर रही जांच

May 31, 2026

गरीबों का सड़ा चना सड़क किनारे मिला:राशन वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग

May 31, 2026

सहकारी समिति के गोदाम से 60 बोरी डीएपी खाद चोरी:बालोद के कुसुमकसा क्षेत्र की घटना, गेट खुला देख ग्रामीण ने प्रबंधक को दी सूचना

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072560
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1534
Views Last 30 days : 5405
Total views : 95763
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.