Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी
Breaking News

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

By adminFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 29 1770863804
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 29 1770863804
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बढ़ाए गए रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में नवंबर-दिसंबर 2025 में जमीन व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। लंबी हड़ताल के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। घटना के बाद पुलिस ने जमीन व्यापारियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया था। इसी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज राजपूत को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर थाने लाया। सक्षम जमानतदार पेश किए जाने पर उसे जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस मामले में कई आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। बिना अनुमति सड़क जाम करने का आरोप सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक में बिना अनुमति मार्ग बाधित कर प्रदर्शन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल से हाथापाई करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने मनोज राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 1 दिसंबर 2025 को हुई थी घटना यह घटना 1 दिसंबर 2025 की है। पटेल चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने कुछ लोगों ने जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी हुई दरों के विरोध में बिना किसी सूचना और अनुमति के प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया था, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस से हुई थी हाथापाई मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। घटना में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर सहित आरक्षक केशव कुमार, तुषार सलामे, अजय साहू और हिमांशु जंघेल को चोटें आई थी। इस मामले में सिटी कोतवाली दुर्ग थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। मनोज राजपूत गिरफ्तार, फिर मिली जमानत पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज राजपूत (50), निवासी वार्ड क्रमांक 16, सिकोला भाठा दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में सक्षम जमानतदार पेश होने पर उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गिरफ्तार आरोपियों में अनिल वासनिक, विक्की चंद्राकर, दिनेश पाण्डेय, राकेश यादव, जितेन्द्र बत्रा और मनोज राजपूत शामिल हैं। चार फरार आरोपियों की तलाश जारी फरार आरोपियों में शुभम सिंह राजपूत, यशवंत सिंह राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी, गीतेश ठाकुर सहित अन्य की तलाश लगातार जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कार्मेल, ओपीएस व न्यू डीपीएस स्कूलों को डीईओ का नोटिस:मनमानी फीस बढ़ोत्तरी, किताबों में मोनोपली को लेकर एक्शन, दो दिनों में मांगा जवाब

April 18, 2026

महिला को बंधक बनाकर कराया काम, 2 आरोपी गिरफ्तार:अधिक कमाई का लालच देकर UP से छत्तीसगढ़ लाया, बंधुआ मजदूरी करने वाले भेजे गए जेल

April 18, 2026

रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-आरक्षक गंभीर घायल:SDM को मामूली चोटें, शराबी बाइक सवार को बचाने में घर में घुसी बोलेरो

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067758
Views Today : 96
Views Last 7 days : 1001
Views Last 30 days : 4037
Total views : 88688
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.