Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मौसी की बेटी से शादी अवैध:हाईकोर्ट ने कहा- प्रथा है तो साबित भी करना होगा, पत्नी को गुजारा भत्ता के आवेदन की छूट
Breaking News

मौसी की बेटी से शादी अवैध:हाईकोर्ट ने कहा- प्रथा है तो साबित भी करना होगा, पत्नी को गुजारा भत्ता के आवेदन की छूट

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 02t161528052 1777718766
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 02t161528052 1777718766
हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की डिवीजन बेंच ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक अहम फैसले में कहा है कि दो सगे भाइयों या बहनों के बच्चों के बीच होने वाली शादी प्रतिषिद्ध नातेदारी के दायरे में आती है और ऐसी शादी कानूनन शून्य है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ “परंपरा” का हवाला देना काफी नहीं है, उसे पुराना, लगातार चलन में और कानून के अनुरूप साबित करना जरूरी है। जानिए पूरा मामला हाईकोर्ट ने जांजगीर-चांपा के एक मामले में फैमिली कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। दरअसल, जांजगीर-चांपा निवासी व्यक्ति की शादी 20 अप्रैल 2018 को पास के गांव की महिला से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस पर पति ने फैमिली कोर्ट में आवेदन लगाकर शादी को शून्य घोषित करने की मांग की। तर्क था कि उसकी मां और पत्नी की मां सगी बहनें हैं। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 (iv) के अनुसार प्रतिषिद्ध नातेदारी में शादी अवैध है। निचली अदालत ने माना था कि दोनों मौसी के बच्चे हैं, लेकिन पटेल समाज में ब्रह्म विवाह के नाम पर ऐसी शादियां प्रचलित हैं, इसलिए इसे वैध माना था। हाईकोर्ट ने खारिज किया तर्क, पत्नी गुजारा भत्ता की हकदार हाईकोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी प्रथा को कानून का दर्जा पाने के लिए यह साबित करना जरूरी है कि वह प्राचीन, निरंतर और सार्वजनिक नीति के अनुकूल हो। कोर्ट ने पाया कि मामले ऐसी किसी रूढ़ि को पुख्ता तौर पर साबित नहीं किया गया है, जिसके आधार पर प्रतिषिद्ध नातेदारी के भीतर विवाह को अनुमति दी जा सके। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने शादी को शून्य ठहराया है। कहा कि विवाह रद्द होने के बावजूद पीड़ित पक्ष धारा 25 के तहत स्थायी गुजारा भत्ता के लिए आवेदन करने का हकदार बना रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर पुलिस की ‘शॉर्टकट’ जांच बनी अपराधियों का सुरक्षा कवच; कोर्ट से बरी हुए कई संगीन आरोपी

May 26, 2026

मोबाइल ऐप से युवाओं को जाल में फंसा रहा था सट्टा सिंडिकेट, बिलासपुर पुलिस खंगाल रही 27 बैंक खाते

May 26, 2026

अंतःसलिला अरपा में घुला नालियों का जहर, इधर रेत चोरों का आतंक, तबाही की कगार पर जीवनदायिनी

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071982
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1842
Views Last 30 days : 4931
Total views : 94648
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.