Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मेडिकल स्टोर फ्रेंचाइजी के नाम पर 33 लाख की ठगी:हेल्थ मॉल खोलने का झांसा देकर इनवेस्ट कराए पैसे, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Breaking News

मेडिकल स्टोर फ्रेंचाइजी के नाम पर 33 लाख की ठगी:हेल्थ मॉल खोलने का झांसा देकर इनवेस्ट कराए पैसे, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

By adminMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
rqid0t 1777909352
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



rqid0t 1777909352
राजधानी में मेडिकल स्टोर और हेल्थ मॉल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 35.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मौदहापारा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है, जो रकम लेने के बाद फरार हो गए हैं। प्रार्थी प्रतिक साहू ने शिकायत में बताया कि अमनदीप पाल, प्रसून पाल और उनके साथियों ने खुद को टास्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड का संचालक बताकर मेडिकल स्टोर और ओपीडी सुविधा वाला हेल्थ मॉल खोलने का झांसा दिया। आरोपियों ने हर महीने 2 से 7 लाख रुपए कमाई और कुल बिक्री पर 12% मुनाफे का लालच दिया। फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगे पैसे शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर कुल 35.20 लाख रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए ले लिए। इसके बाद दुकान का सेटअप शुरू करने में देरी की गई और बाद में धीरे-धीरे काम बंद कर दिया गया। जुलाई 2025 से स्टाफ का वेतन और दवाइयों की सप्लाई भी बंद कर दी गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले से तैयार इकरारनामा साइन करवाया, जो जांच में फर्जी प्रतीत हो रहा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने रायपुर में एक्सक्लूसिव फ्रेंचाइजी देने का दावा किया था, लेकिन बाद में पता चला कि अन्य लोगों को भी इसी तरह झांसा दिया गया। अलग-अलग राज्यों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पीड़ित के अनुसार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय ठगी गिरोह है, जो अलग-अलग नामों से कंपनियां चलाकर लोगों को ठग रहा है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिविर: 716 आवेदन, मौके पर योजनाओं का लाभ

May 13, 2026

सिलेंडर ब्लास्ट से एक परिवार के 4 लोग जिंदा जले:2 बहन-पिता, मासूम की मौत, खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

May 13, 2026

मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत:बालोद में BSP के सीवरेज प्रोजेक्ट में हादसा, 10 फीट गड्ढे में दबे, मृतकों में एक महिला भी

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070225
Views Today : 77
Views Last 7 days : 688
Views Last 30 days : 3407
Total views : 91379
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.