Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार, ग्रामीणों के खातों से होता था खेल
Breaking News

मास्टरमाइंड का भाई गिरफ्तार, ग्रामीणों के खातों से होता था खेल

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
02 05 2026 raipur police bust betting
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत रायपुर पुलिस ने संदीप इसरानी उर्फ गोलू (40) और मनसून रजा (23) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित 3 स्टंप्स सट्टा ऐप के प्रमोशन और संचालन में उपयोग किए जा रहे मोबाइल नंबर और बैंक खातों की व्यवस्था करते थे।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपित मुख्य सरगना बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के लिए सट्टे से अर्जित अवैध रकम को अपने बैंक खातों में लेकर वापस ट्रांसफर करते थे, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। संदीप इसरानी मुख्य आरोपित बाबू खेमानी का रिश्ते में भाई है।

मास्टरमाइंड पहले ही हो चुका गिरफ्तार

इस पूरे मामले में मुख्य आरोपित बाबू उर्फ गुलशन खेमानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 13 अप्रैल को की गई कार्रवाई में पुलिस ने खेमानी सहित 27 आरोपितों को पकड़ा था और उनके कब्जे से लगभग 1.20 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया था।

कॉल सेंटर के जरिए चलता था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि 3 स्टंप्स ऐप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा था। इसके लिए कॉल सेंटर स्थापित कर मोबाइल नंबरों का उपयोग किया जाता था, जहां से सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क ऑपरेट होता था।

ग्रामीणों से लिए जाते थे खाते और नंबर

आरोपित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से धोखाधड़ी कर उनके मोबाइल नंबर और बैंक खाते हासिल करते थे। इन खातों और नंबरों का उपयोग सट्टा ऐप के पैनल संचालन और पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता था, ताकि असली संचालकों तक पहुंचना मुश्किल हो सके।

जांच में सामने आया कि सट्टे से कमाई गई रकम को सीधे उपयोग करने के बजाय विभिन्न म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर किया जाता था। संदीप इसरानी और मनसून रजा अपने खातों में रकम लेकर बाद में उसे मुख्य आरोपित के खातों में वापस ट्रांसफर करते थे। इस प्रक्रिया के बदले उन्हें कमीशन मिलता था।

संदीप इसरानी मुख्य आरोपी बाबू खेमानी का फुफेरा भाई भी है और वह इस अवैध कमाई को अपने व्यापार में भी लगा रहा था।

संपत्ति की जांच जारी

पुलिस अब इस मामले में वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। म्यूल बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। इस प्रकरण में अब तक कुल 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

2026 में सट्टा के खिलाफ कार्रवाई

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद वर्ष 2026 में रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के 14 मामलों में 71 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 2.98 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी जिले में महिला का सड़ा-गला शव खेत में मिला:3-4 दिन पहले ससुराल से मायके जाने निकली थी, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

May 26, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्याह किसी और से:मुंगेली में पीड़िता ने बात बंद किया तो फिर से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026

सूरजपुर के जंगल में मिला नर कंकाल:हाथ और सिर पर अभी भी चिपकी है चमड़ी, फॉरेंसिक जांच हुई, गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072043
Views Today : 147
Views Last 7 days : 1949
Views Last 30 days : 5038
Total views : 94755
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.