Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने वाला वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा बलों और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
Breaking News

माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने वाला वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा बलों और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 12 2025 hidma
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: कुख्यात माओवादी माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद उसके महिमामंडन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 12:28:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 12:29:38 PM (IST)

माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने वाला वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा बलों और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
कुख्यात माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट।

HighLights

  1. फोर्स और सरकार की कार्रवाई पर उठाए सवाल
  2. यू-ट्यूब चैनल पर 5 मिनट 20 सेकंड का है वीडियो
  3. मामले की जांच स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंपी गई

रायपुर नईदुनिया, प्रतिनिधि। कुख्यात माओवादी माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद उसके महिमामंडन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस भड़काऊ वीडियो को लेकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यू-ट्यूबर के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह एफआइआर रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है, जबकि मामले की जांच स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को सौंपी गई है।

5 मिनट 20 सेकंड का वीडियो अपलोड

पुलिस के मुताबिक, “कला टीवी” नामक यू-ट्यूब चैनल पर करीब 5 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो का शीर्षक “हिड़मा स्मृति” रखा गया है। इसमें माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करते हुए उसे महान साबित करने का प्रयास किया गया है।

साथ ही, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो की भाषा और प्रस्तुति को भड़काऊ और देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला माना गया है।

मुख्यधारा में लौट रहे माओवादियों को उकसाने का प्रयास

सोशल मीडिया निगरानी के दौरान एसआइबी (SIB) की समिति ने इस वीडियो को चिन्हित किया। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि वीडियो के जरिए न सिर्फ माओवादी विचारधारा का प्रचार किया गया, बल्कि मुख्यधारा में लौट रहे माओवादियों को भी उकसाने का प्रयास किया गया है। इसके बाद समिति की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई और संबंधित प्लेटफॉर्म से वीडियो को ब्लॉक कराया गया।

यू-ट्यूबर की भूमिका, उसके नेटवर्क की पड़ताल जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आइपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल के आधार पर तकनीकी जांच की जा रही है। वीडियो अपलोड करने वाले यू-ट्यूबर की भूमिका, उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि वीडियो किसी संगठित माओवादी प्रचार तंत्र का हिस्सा तो नहीं है।

ऐसे वीडियो को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया रूख

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर माओवादी हिंसा का महिमामंडन करना, सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना और देश विरोधी विचारधारा फैलाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056045
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1961
Views Last 30 days : 6956
Total views : 72315
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.